बीते दिनों यामी गौतम अपने धुरंधर 2 के कैमियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती रहीं और इस फिल्म को डायरेक्ट भी उनके पति आदित्य धर ने किया था। यामी ने भी धुरंधर 2 में छोटा नर्स का कैमियो रोल किया था। इस फिल्म में यामी के साथ स्कैम 1992 के हीरो प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आए थे। इस कॉमेडी फिल्म में दोनों ने खूब रंग जमाया था। इस फिल्म का नाम है धूम धाम और ये मौजूद है नेटफ्लिक्स पर।
क्या है फिल्म की कहानी?
धूम धाम फिल्म को डायरेक्टर ऋषभ सेठ ने बनाया था और इसमें प्रतीक, यामी के साथ पवित्र सरकार ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी वीर पोड्डर (प्रतीक गांधी) नाम के लड़के की है जो कोयल चड्ढा (यामी गौतम) नाम की लड़की से शादी करने वाला होता है। दोनों की शादी से पहले एक दूसरे को नहीं जानते लेकिन शादी कर लेते हैं। शादी के पहले ही दिन इन नए नवेले जोड़े के घर में कुछ गुंडे आ धमकते हैं और चार्ली की मांग करने लगते हैं। बस इन्ही गुंडों से पीछा छुड़ाने के लिए ये जोड़ा एक एडवैंचर सैर पर निकल पड़ता है। कहानी काफी मजेदार है और खूब हंसाती है। अगर आप भी बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं तो ये कहानी आपके लिए है। हालांकि फिल्म की आईडीबी पर कोई खास रेटिंग नहीं देखने को मिलती है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
स्कैम 1992 के हीरो ने बटोरी थी तारीफें
धूम धाम फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी और स्कैम 1992 सीरीज से पॉपुलर हुए प्रतीक गांधी ने कॉमेडी का तड़का लगाया था। प्रतीक गांधी ने इससे पहले सीरीज स्कैम 1992 में कमाल का काम किया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। प्रतीक ने धूम धाम में कॉमेडी का तड़का लगाया और यामी गौतम के साथ उनकी जोड़ी जमी थी। खास बात ये है कि इस फिल्म को ओटीटी पर 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा था। कोई मोई ने फिल्म के रिलीज के करीब 2 हफ्ते बाद इसके व्यूअरशिप की रिपोर्ट में बताया था कि फिल्म ने 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए थे। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म प्रीमियर हो रही है।
ये भी पढ़ें- अपनी गलती पर शर्मशार हुए बादशाह, माफी मांगने के बाद उठाई बड़ी जिम्मेदारी, 50 बच्चियों को दिलाएंगे शिक्षा!