1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. शाहरुख खान की लाडली को वैलेंटाइन डे पर किसने भेजे गुलाब? फोटो देखते ही होने लगी ऐसी बातें

शाहरुख खान की लाडली को वैलेंटाइन डे पर किसने भेजे गुलाब? फोटो देखते ही होने लगी ऐसी बातें

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 15, 2025 07:45 am IST,  Updated : Feb 15, 2025 07:45 am IST

सुहाना खान ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करके हलचल मचा दी। इस फोटो को देखने के बाद अब हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या शाहरुख खान की लाडली को प्यार हो गया है?

Suhana Khan- India TV Hindi
सुहाना खान को वैलेंटाइन डे पर मिले पिंक रोज Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं और अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी अपने स्टाइलिश अवतार को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। सुहाना खान अब बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं और अपनी एक्टिंग के साथ दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश में जुटी हैं। इस बीच सुहाना अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं और हाल ही में उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसके साथ ये चर्चा फिर तेज हो गई है कि किंग खान की लाडली किसी के प्यार में गिरफ्तार हो चुकी हैं।

सुहाना की इंस्टा स्टोरी ने फैंस में मचाई हलचल

सुहाना खान ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसके साथ सुहाना की लव लाइफ के चर्चे शुरू हो गए हैं। वैलेंटाइन डे पर शेयर की सुहानाकी इस फोटो ने उनके फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, सुहाना ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खिले-खिले पिंक रोज की तस्वीर शेयर की, जिसे देखने के बाद हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिर सुहाना को वैलेंटाइन डे पर ये गुलाब किसने दिए?

सुहाना ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की पिंक रोज वाली फोटो

सुहाना अक्सर 'द आर्चीज' फेम अपने को-स्टार और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ नजर आती हैं। ऐसे में चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब तक दोनों ने इस पर चुप्पी साध रखी है। इस बीच जैसे ही सुहाना ने पिंक रोज वाली तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की तो यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि हो ना हो सुहाना को ये गुलाब अगस्त्य ने ही भेजे होंगे। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अगस्त्य का नाम लिखते हुए अपने मन की बात कही।

Suhana Khan
Image Source : INSTAGRAMसुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

अगस्त्य के बर्थडे पर सुहाना ने शेयर की थी फोटो

बता दें पिछले दिनों ही सुहाना ने अगस्त्य के बर्थडे पर एक खास तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश भी किया था। इसके बाद ही फैंस कयास लगाने लगे कि हो ना हो दोनों स्टारकिड्स के बीच कुछ तो चल रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना खान जल्द ही अपने सुपरस्टार पापा शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। सुहाना 'किंग' में अपने पिता के साथ नजर आएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन