1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. The Bads of Bollywood: आर्यन खान की पहली सीरीज का ट्रेलर देख सेलेब्स ने की तारीफ, दर्शकों का भी जीता दिल

The Bads of Bollywood: आर्यन खान की पहली सीरीज का ट्रेलर देख सेलेब्स ने की तारीफ, दर्शकों का भी जीता दिल

 Published : Sep 08, 2025 08:49 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 08:53 pm IST

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ और ऐसा लग रहा है कि यह प्रोजेक्ट उम्मीदों पर खरा उतरने वाला है। लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी आर्यन खान के काम की तारीफ कर रहे हैं।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड...- India TV Hindi
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज Image Source : INSTAGRAM/@___ARYAN___

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का ट्रेलर हमें मनोरंजन जगत की उथल-पुथल और स्टार्स की ड्रामा से भरी जिंदगी की झलक दिखाता है। ट्रेलर में एसएस राजामौली, आमिर खान और बादशाह के कैमियो ने सभी का दिल जीत लिया और अंत में शाहरुख खान ने अपनी धांसू एंट्री से एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सच में बॉलीवुड के बादशाह हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली सीरीज को न सिर्फ लोगों से बल्कि सितारों से भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। यह शो पहला प्रोजेक्ट होगा, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के तीन बड़े खान एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने जीता सेलेब्स का दिल

नेटफ्लिक्स की यह सीरीज 18 सितंबर, 2025 को रिलीज होगी। इस ओटीट आधारित शो का निर्माण गौरी खान की प्रोडक्शन और किंग खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। अब आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो गया है। इस खास मौके पर फिल्म निर्माता करण जौहर के अलावा तमाम सितारे आर्यन को बधाई दे रहे हैं। साथ ही सेलेब्स रिव्यू देते हुए यह भी बता रहे हैं कि उनको ट्रेलर कैसा लगा है।

शाहरुख खान, गौरी खान और सुहाना ने आर्यन खान की पहली सीरीज का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आर्यन की तारीफ की और दर्शकों से उन्हें सपोर्ट करने को भी कहा।

मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर आर्यन की अपकमिंग पहली सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का ट्रेलर पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'करण ने एक्टर लक्ष्य लालवानी को टैग कर बधाई दी है।'

Karan Johar
Image Source : INSTAGRAM/@KARANJOHARकरण जौहर

बिलाल सिद्दीकी ने इंस्टा पर ट्रेलर पोस्ट कर लिखा, 'उम्मीद है आप सभी को बहुत मजा आने वाला है। ट्रेलर रिलीज हो गया।'

billysiddiqi
Image Source : INSTAGRAM/@BILLYSIDDIQIबिलाल सिद्दीकी

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टा स्टोरी पर 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का ट्रेलर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब इसका ट्रेलर बहुत शानदार है। इसके लिए उन्होंने निर्देशक आर्यन खान को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'इसमें सब कुछ है!!! इमोशन्स, बॉलीवुड, ड्रामा, मस्ती, एक्शन, रोमांस, दोस्ती, परिवार, क्रेजी कैमियो और ढेर सारी हंसी और अब बस ट्रेलर है, 18 सितंबर का इंतजार है!!!'

Ananya Panday
Image Source : INSTAGRAM/@ANANYAPANDAYअनन्या पांडे

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की धांसू कास्ट

ट्रेलर में लक्ष्य आसमान सिंह की भूमिका में, राघव जुयाल उनके सबसे अच्छे दोस्त परवेज की भूमिका में और अन्या सिंह उनकी मैनेजर सान्या की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। शो में उनके परिवार के सदस्य भी है- मनोज पाहवा आसमान सिंह के चाचा, मोना सिंह उनकी मां और विजयंत कोहली उनके पिता की भूमिका में। इसमें बॉबी देओल भी अजय तलवार की भूमिका में हैं,जो उस समय आसमान सिंह के लिए एक चुनौती बन जाते हैं जब उन्हें अजय की बेटी करिश्मा (सहर बंबा) के साथ कास्ट किया जाता है जो उसी फिल्म से डेब्यू कर रही हैं।

इन सितारों ने लगाया तड़का

मनीष चौधरी एक चतुर निर्माता फ्रेडी सोडावाला की भूमिका में और रजत बेदी, जाराज सक्सेना की भूमिका में हैं, जो एक पुराना सितारा है जो अपनी प्रसिद्धि वापस पाने की कोशिश कर रहा है। इन सभी बड़े नामों के अलावा, एसएस राजामौली, बादशाह और करण जौहर ने भी कैमियो किया है। ट्रेलर के अंत में शाहरुख खान भी दिखाई देते हैं, जहां उन्हें गायक और रैपर बादशाह समझकर सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोक लिया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन