Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. न कोई लुक टेस्ट, न ट्रायल्स और न ही एक्सपेरीमेंट... तो फिर 'द फैमिली मैन 3' को कैसे मिला विलेन रुकमा?

न कोई लुक टेस्ट, न ट्रायल्स और न ही एक्सपेरीमेंट... तो फिर 'द फैमिली मैन 3' को कैसे मिला विलेन रुकमा?

Written By: Priya Shukla Published : Nov 23, 2025 08:18 am IST, Updated : Nov 23, 2025 08:18 am IST

मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन 3' में जयदीप अहलावत ने खूंखार विलेन रुकमा का किरदार निभाकर एक बार फिर पूरी लाइमलाइट लूट ली है। लेकिन, क्या आप जानते हैं मेकर्स को उनका ये रुकमा वाला लुक कैसे मिला? नहीं तो चलिए बताते हैं।

jaideep ahlawat- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN जयदीप अहलावत।

स्पाई-थ्रिलर 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन अब दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है। पहले ही सीजन से ये सीरीज दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है और अब इसके तीसरे सीजन को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। मनोज बाजपेयी ने एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के अपने किरदार से तारीफें हासिल की तो वहीं शारिब हाशमी भी जेके के अपने किरदार से दर्शकों को एंटरटेन करने में पीछे नहीं रहे। लेकिन, इस बार अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह है सीरीज का नया विलेन 'रुकमा', ये किरदार सीरीज में जयदीप अहलावत ने निभाया है और इस किरदार के लिए खूब तारीफें भी लूट रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मेकर्स को जयदीप अहलावत का रुकमा वाला लुक कैसे मिला? नहीं तो चलिए आपको रुकमा के लुक के पीछे की कहानी बताते हैं, जिसके बारे में खुद डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके ने बात की है।

द फैमिली मैन 3 को कैसे मिला रुकमा?

अलग-अलग किरदारों और लुक में छाने वाले जयदीप अहलावत 'द फैमिली मैन 3' में एक ड्रग डीलर रुकमा बने हैं, जो नॉर्थ-ईस्ट का सबसे बड़ा ड्रग डीलर है। लंबे बाल और ढीले-ढाले कपड़े, जयदीप अहलावत का ये लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन, जहां आमतौर पर मेकर्स हर किरदार के लिए लुक टेस्ट करते हैं तो वहीं जयदीप अहलावत के रुकमा वाले किरदार के लिए मेकर्स को ऐसा कुछ नहीं करना पड़ा। बल्कि, एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगालते-खंगालते ही मेकर्स को द फैमिली मैन 3 का नया विलेन रुकमा मिल गया।

राज एंड डीके ने खोला राज

एनडीटीवी से बात करते हुए डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके ने द फैमिली मैन 3 में जयदीप अहलावत के लुक पर भी बात की। उन्होंने बताया कि रुकमा के लुक के लिए उन्हें कोई मेहनत नहीं करनी पड़ी। न तो कोई लुक टेस्ट, न ट्रायल्स और न ही कोई एक्सपेरिमेंट। वह जब जयदीप अहलावत का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाल रहे थे तो उन्हें एक्टर का एक पोस्ट दिखा, जिसमें उनका लुक देखने के बाद उन्हें समझ आ गया कि क्या करना है।

इंस्टाग्राम पर मिला रुकमा का लुक

डीके ने इसके बारे में बात करते हुए कहा- 'जयदीप ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जो उन्होंने कभी खिंचवाई होगी। उन्हें हमने लास्ट टाइम पाताल लोक में हाथीराम के किरदार में देखा था और हम उनके बारे में सोच रहे थे। हमें एक ऐसा लुक चाहिए था, जो पाताल लोक के हाथीराम चौधरी से एकदम अलग हो। इसी दौरान मेरी टीम ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो ढूंढ निकाली, जिसे देखने के बाद हमें लगा कि बस ऐसा ही लुक चाहिए और हमें रुकमा के लिए लुक मिल गया। मैं जब उनसे मिला तो वो पिक्चर दिखाई और कहा, हम आपको ये लुक देंगे। तब शायद उनके दिमाग में ये चल रहा था कि अब फिर बाल बढ़ाने पड़ेंगे।'

जयदीप अहलावत को नहीं पसंद विग

जयदीप अहलावत ने कहा- 'हां, मुझे यही लग रहा था कि फिर बाल बढ़ाने पड़ेंगे। लेकिन, ये शेड्यूल के हिसाब से बिलकुल भी मुमकिन नहीं था। काफी चर्चा के बाद हमने तय किया कि विग ट्राय करेंगे। लेकिन, मुझे विग बिलकुल पसंद नहीं है। ये बहुत पेनफुल होती है। इतना पसीना आता है... लेकिन फिर हमने वही किया। विग के साथ ही आगे बढ़े।'

ये भी पढ़ेंः दिसंबर में दुल्हन बनेंगी तनुश्री दत्ता, बेटे की बनेंगी मां? बोलीं- '90 साल की साधक ने बताया है'

खलनायक जिसकी आवाज से थर्रा जाता था हीरो, 200 से ज्यादा फिल्मों में बिखेरा जलवा, आज भी नहीं भूले लोग

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement