1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. तानों से तंग आकर अर्चना पूरन सिंह ने निभाया ऐसा किरदार, हीरो की निकल गई हेकड़ी, ओटीटी फिल्म में एक्टिंग देख नहीं होगा यकीन

तानों से तंग आकर अर्चना पूरन सिंह ने निभाया ऐसा किरदार, हीरो की निकल गई हेकड़ी, ओटीटी फिल्म में एक्टिंग देख नहीं होगा यकीन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 16, 2026 05:55 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 05:55 pm IST

अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में एक ऐसा रोल प्ले किया है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। इस किरदार में अर्चना ने हीरो की भी हेकड़ी निकाल दी है।

Toaster- India TV Hindi
टोस्टर Image Source : INSTAGRAM@RAJKUMARRAO

अर्चना पूरन सिंह बीते कुछ साल से लगातार टीवी पर बतौर जज की भूमिका में दिखाई देती हैं। आपने भी उनके ऊपर चुटकुला सुना होगा कि बैठे बैठे पैसे कमाती हैं। लेकिन मजाक से हटकर ये पूरी तरह सच नहीं है। अर्चना एक कमाल की एक्ट्रेस हैं और अब तक दर्जनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। बीते रोज अर्चना की एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अर्चना ने एक्टिंग का ऐसा कमाल दिखाया कि हीरो की भी हेकड़ी निकल गई। हम बात कर रहे हैं फिल्म टोस्टर की जिसमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल निभाया है। 

हीरो की निकाल दी हेकड़ी

टोस्टर फिल्म बीते रोज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है और इसे विवेक देशचौधरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल निभाया है। साथ ही अभिषेक बनर्जी ने भी एक दमदार किरदार निभाया है। लेकिन इस फिल्म में सबसे दमदार किरदार निभाया है अर्चना पूरन सिंह ने। इस फिल्म में अर्चना ने एक खूंखार आंटी का रोल प्ले किया है जो हवस की पुजारी है और अपनी भूख को मिटाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं 2 सुपारी किलर्स को भी मौत के घाट उतार देती है। इस किरदार को देख हीरो की भी हेकड़ी निकल जाती है। फिल्म में अर्चना की सबसे ज्यादा तारीफ हुई है।

एक्टिंग से दिया सारे जोक्स का जवाब

अर्चना को अक्सर ही टीवी शोज में देखा जाता रहा है और लंबे समय से कॉमेडी को जज करती नजर आ  रही हैं। इतना ही नहीं कपिल शर्मा भी अक्सर ही अर्चना पर कुछ नहीं करने के बाद भी मोटा पैसा कमाने को लेकर अक्सर जोक मारते रहते हैं। लेकिन अर्चना ने फिल्म टोस्टर में अपनी दमदार एक्टिंग और किरदार को खास मुकाम पर पहुंचाने के बाद ये साबित कर दिया है कि वह किस मयार की अदाकारा हैं। फिल्म में अर्चना ने एक ऐसी आंटी का रोल प्ले किया है जो बाहर से शांत सुशील और संस्कारी स्वभाव की नजर आती है। लेकिन अंदर ने उतनी ही चपल चालाक और खौफनाक इरादों से भरी रहती है। इस किरदार के सामने हीरो की भी पतलून ढीली पड़ जाती है। अगर आप भी कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं तो टोस्टर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जा सकता है। फिल्म को राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है। 

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर ने गुपचुप रचाई शादी, बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर, उत्तराखंड के गांव में हुई रस्में

150 करोड़ में बनी सुपरस्टार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बैठ गया भट्टा, अब OTT पर आते ही बनी ट्रेंडिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन