1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Lock Upp: टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने लगाया अपने एक्स अली मर्चेंट पर फ्लर्ट करने का आरोप, बोलीं - 12 साल का ठप्पा...

Lock Upp: टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने लगाया अपने एक्स अली मर्चेंट पर फ्लर्ट करने का आरोप, बोलीं - 12 साल का ठप्पा...

 Published : Mar 25, 2022 07:44 pm IST,  Updated : Mar 25, 2022 07:44 pm IST

Lock Upp: शो के दौरान सारा यह कहते हुए रोने लगी कि अली एक बार फिर उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

सारा खान और अली मर्चेंट- India TV Hindi
सारा खान और अली मर्चेंट Image Source : INSTAGRAM/ALTBALAJI

Highlights

  • सारा खान और अली मर्चेंट बिग बॉस में शादी के बंधन में बंधे थे
  • शो के बाद जल्द ही उनका तलाक हो गया था

कंगना रनौत की तरफ से होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। पिछले एपिसोड में, एक्स कपल सारा खान और अली मर्चेंट इस शो के लिए जेल में कैद हुए हैं। जब अली ने किचन एरिया में सारा से बात करने की कोशिश की, तो सारा चिढ़ गई और बाहर चली आईं।

'बाहुबली' की तरह लार्जर दैन लाइफ है एस एस राजामौली की 'आरआरआर'

लॉक अप के पिछले एपिसोड में शिवम ने अली और सारा पर कटाक्ष करते हुए एक कविता सुनाई। अली ने बदले में एक शायरी यह कहते हुए सुनाई कि यह पुरानी शायरी है, जिसे वह सारा को सुनाया करते थे। इस बात पर चिढ़ते हुए सारा ने उनसे पूछा, “आप यह सब क्यों कर रहे हैं, पुरानी चीजें क्यों बाहर ला रहे हैं? यही कारण है कि मैं आपसे बात नहीं करना चाहती थी।"

सारा यह कहते हुए रोने लगी कि अली एक बार फिर उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। सारा ने कहा, "आप जानते हैं कि समाज कैसा है और वे लड़की को कैसे दोष देता है। 12 साल का ठप्पा लगा मेरी लाफइ में, जिसे मैं धोने की कोशिश कर रही थी। यह आदमी फिर वापस आता है।” इतना कहते हुए सारा रोने लगती हैं।

अमिताभ बच्चन ने क्या देखकर अभिषेक को अपना उत्तराधिकारी कहा, वजह जाकर आप भी कहेंगे: वाकई गर्व करने लायक

सारा ने अली से कहा, ''क्या कोई परिवार मुझे इस तरह स्वीकार करेगा? आपने इस बारे में सोचा। मैं आपसे बात करने में सहज नहीं हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन