1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 165 मिनट की एक्शन थ्रिलर फिल्म, बजट से कई गुना की कमाई, सस्पेंस लास्ट तक नहीं छोड़ने देगा सीट

165 मिनट की एक्शन थ्रिलर फिल्म, बजट से कई गुना की कमाई, सस्पेंस लास्ट तक नहीं छोड़ने देगा सीट

 Published : Feb 28, 2026 05:23 pm IST,  Updated : Feb 28, 2026 05:25 pm IST

साउथ की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने दुनिया भर में 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और यह अब 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई। लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर को IMDb पर भी शानदार रेटिंग मिली है।

vijay thalapathy- India TV Hindi
थलापति विजय Image Source : X/@ACTORVIJAY

अगर आप भी रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म देखकर बोर हो चुके हैं तो आज हम आपके लिए एक माइंड ब्लोइंग फिल्म लेकर आए है, जिसकी कहानी देख आपके होश उड़ा जाएंगे। फिल्म का क्लाइमेक्स भी इतना जबरदस्त है कि देख आपका दिमाग हिल जाएगा और इस फिल्म में आपको जबरदस्त मारधाड़ देखने को मिलने वाला है। 2023 की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की कहानी आपको आखिर तक बांधे रखेगी, जो बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर चुकी है। जाने-माने निर्देशक लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर को IMDb पर भी धांसू रेटिंग मिली है।

विजय-तृषा की ब्लॉकबस्टर फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम 'लियो' है। यह फिल्म साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर तमिल के साथ-साथ कई भाषा में भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बिल्कुल सेम नाम से हिंदी में भी डब किया गया है। इस फिल्म में सुपरस्टार थलापति विजय के साथ संजय दत्त, तृषा कृष्णन, गौतम वासुदेव मेनन समेत कई कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म लियो का एक्शन और सस्पेंस देख आपके होश ही उड़ जाएंगे।

धांसू कहानी हिला देगी दिमाग

थलापति विजय और तृषा कृष्णन की ब्लॉकबस्टर तमिल एक्शन-थ्रिलर 'लियो' फिल्म की कहानी पार्थीबन के इर्द-गिर्द घूमती है। पार्थीबन एक कैफे मालिक है, जो हिमाचल प्रदेश में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता है। जब वह एक ड्रग कार्टेल के रास्ते में आता है तो उसके लिए चीजें अजीब मोड़ ले लेती हैं। वह खूनी गुंडों के एक गैंग से लड़ता है।

लियो ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

'लियो' को 19 अक्टूबर, 2023 को दुनिया भर में रिलीज किया गया था, जिसमें आलोचकों से मिली-जुली समीक्षा मिली थी। इसने एक तमिल फिल्म के लिए कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए, जो 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई और 2023 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इतना ही नहीं यह अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म, विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

बजट से कई गुना की कमाई

थलापति विजय की 'लियो' (2023) में एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसने दुनिया भर में 600–615 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने विदेशी बाजारों से 200 करोड़ से ज्यादा और अकेले तमिलनाडु में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ मजबूत रफ्तार बनाए रखी। फिल्म लियो का बजट लगभग 250–300 करोड़ था। 

लियो कहां देखें

'लियो' नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम सहित कई भाषाओं में उपलब्ध है। इसे नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ भी देखा जा सकता है। इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.2 रेटिंग मिली है।

ये भी पढे़ं-

डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं Kangana Ranaut, देखते ही लोग करने लगे गेस, आ रहे ऐसे कॉमेंट्स

सलमान खान-करीना कपूर संग किया काम, क्रिकेटर से रचाई शादी, बॉलीवुड से अचानक हुईं गायब,15 साल में इतना बदला लुक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन