1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Vishwanath and Sons on OTT : शूटर बनकर छाएंगे सूर्या, थिएटर के बाद ममिता बैजू संग OTT पर दिखेगी किलर केमिस्ट्री

Vishwanath and Sons on OTT : शूटर बनकर छाएंगे सूर्या, थिएटर के बाद ममिता बैजू संग OTT पर दिखेगी किलर केमिस्ट्री

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 17, 2026 02:19 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 02:19 pm IST

सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' के लिए यह पक्का हो गया है कि यह सबसे पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इसका ओटीटी पर आना भी तय हो चुका है।

Vishwanath and Sons- India TV Hindi
विश्वनाथ एंड सन्स। Image Source : ACTORSURIYA/INSTAGRAM

साउथ सुपरस्टार सूर्या के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय के इंतजार के बाद सूर्या की आगामी तेलुगु फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' का टीजर 16 मार्च 2026 को रिलीज कर दिया गया है। वेंकी एटलुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है, क्योंकि सूर्या कई सालों के बाद किसी तेलुगु फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ 'प्रेमलु' फेम ममिता बैजू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म कब और कहां रिलीज हो रही है, ये जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

'विश्वनाथ एंड संस' का दमदार टीजर

फिल्म का 1 मिनट 44 सेकंड का टीजर दर्शकों को एक अनोखी दुनिया में ले जाता है। इसमें सूर्या 'संजय विश्वनाथ' की भूमिका निभा रहे हैं, जो 40 की उम्र के एक मंझे हुए पिस्टल शूटर हैं। टीजर में दिखाया गया है कि वह अपने एक पुराने अधूरे सपने को पूरा करने के लिए आज भी जी-जान से जुटे हुए हैं। दूसरी ओर ममिता बैजू 'मैडी' के किरदार में नजर आ रही हैं, जो एक चकाचौंध भरी और आलीशान जीवनशैली की शौकीन है। टीजर इन दोनों किरदारों के बिल्कुल अलग संसार के मिलन की ओर इशारा करता है। उम्र के फासले के बावजूद उनके बीच पनपने वाला अनपेक्षित रोमांस फिल्म की मुख्य जान लग रहा है। टीजर के विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

यहां देखें पोस्ट

ओटीटी प्लेटफॉर्म और रिलीज की जानकारी

निर्माताओं ने टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज और डिजिटल स्ट्रीमिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की है। 'विश्वनाथ एंड संस' जुलाई 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि अभी सटीक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह साफ हो गया है कि थियेट्रिकल रन पूरा होने के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। डिजिटल स्ट्रीमिंग की तारीख का खुलासा फिल्म की थियेट्रिकल रिलीज के बाद किया जाएगा।

प्रशंसकों का उत्साह और स्टारकास्ट

सूर्या को तेलुगु भाषा में अपनी खुद की आवाज में डब करते देख फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जहाँ प्रशंसक इसे सूर्या का एक बड़ा कमबैक बता रहे हैं। सूर्या और ममिता के अलावा, फिल्म में राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।इस फिल्म का निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले सूर्यदेवरा नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा किया गया है। फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी निमिष रवि ने संभाली है। नवीन नूली की एडिटिंग और बंगलान के प्रोडक्शन डिजाइन के साथ यह फिल्म तकनीकी रूप से काफी मजबूत नजर आ रही है। राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के साथ-साथ सूर्या की यह फिल्म भी आने वाले समय में दक्षिण भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: ऑस्कर की आफ्टर-पार्टी में छाई प्रियंका-ईशा की स्पेशल बॉन्ड, निक जोनस की सेल्फी में दिखी Inside झलक

एक महीने अस्पताल में गुजारने के बाद सलीम खान को मिला डिस्चार्ज, सामने आई हेल्थ अपडेट, कर रहे रिकवर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन