1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Netflix पर दबे पांव आई 1 घंटे 49 मिनट की साई-फाई थ्रिलर, 24 घंटे में ही दिखाया कमाल, ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई जगह

Netflix पर दबे पांव आई 1 घंटे 49 मिनट की साई-फाई थ्रिलर, 24 घंटे में ही दिखाया कमाल, ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई जगह

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 07, 2026 04:59 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 04:59 pm IST

OTT पर हाल ही में रिलीज हुई 'वॉर मशीन' ने दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। फिल्म की कहानी कुछ ऐसे अमेरिकी सैनिक नायकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी मौत शहादत बन जाती है, लेकिन उनकी कहानी मलबे के नीचे दफन होकर रह जाती है।

ott release- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है 'वॉर मशीन' Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIX_IN

ओटीटी पर यूं तो ढेरों एक्शन-थ्रिलर फिल्में हैं, लेकिन हाल ही में आए एक एक्शन-थ्रिलर के बवंडर ने सबको हवा में उड़ा दिया है। सिर्फ 24 घंटे पहले ओटीटी पर रिलीज हुई 1 घंटे 49 मिनट की इस एक्शन-थ्रिलर ने ओटीटी पर टॉप 10 ट्रेंडिंग की लिस्ट में जगह बना ली है और वो भी दूसरे नंबर पर। दर्शकों से इस हालिया रिलीज वॉर ड्रामा को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई 'वॉर मशीन' की, जो एक साई-फाई एक्शन-थ्रिलर है, जिसने ओटीटी पर दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है।

ओटीटी पर वॉर मशीन का दबदबा

एलन रिच्सन स्टारर एक्शन और साइंस फ्किशन थ्रिलर 'वॉर मशीन' 6 मार्च को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और 24 घंटे के अंदर ही ये ओटीटी प्लेटफॉर्म की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है। वॉर ड्रामा में एलन रिच्सन ने एक ऐसे नायक की भूमिका निभाई है, जो एक लड़ाकू इंजीनियर है और डेनिस क्वैड सैन्य ग्रुप में एक अनुभवी व्यक्ति के रूप में शामिल हुए हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आ रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 घंटे के अंदर ही नेटफ्लिक्स पर ये ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बना चुकी है।

क्या है वॉर मशीन की कहानी?

वॉर मशीन की कहानी की बात करें तो ये अमेरिकी सैनिकों और एलियन मशीनों के बीच युद्ध को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी एक लड़ाकू इंजीनियर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार एलन रिच्सन ने निभाया है। ये लड़ाकू इंजीनियर यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका में आर्मी रेंजर ट्रेनिंग के आखिरी चरण के दौरान अपनी इकाई का नेतृत्व करता है। अमेरिकी आर्मी के रिक्रूट्स इन किलिंग मशीनों को तबाह करने और इनसे जान बचाने की जद्दोजहद करते हैं। फिल्म में जबरदस्त मिलिट्री ड्रामा को फीचर और क्रीचर एलिमेंट और जबरदस्त एक्शन सीन के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया है।

वॉर मशीन की कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें एलन रिच्सन ने लीड रोल निभाया है। इनके अलावा फिल्म में ब्लेक रिचर्डसन, स्टीफन जेम्स, जय कर्टनी, डेनिस क्वाड और एलेक्स किंग जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन पैट्रिक ह्यूजेस ने किया है, जो इस फिल्म के लेखक भी हैं। पैट्रिक ने फिल्म की कहानी जेम्स ब्यूफोर्ट के साथ मिलकर लिखी है।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 Trailer X Review: सेलेब्स भी हुए 'धुरंधर 2' के दीवाने, आलिया से RGV तक किसने क्या कहा?

धुरंधर 2 में दिखे अक्षय खन्ना, चंद सेकेंड में ही लूट ली महफिल, ट्रेलर रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर बना ट्रेंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन