1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' के पार्थ समथान ने अपनी को-एक्ट्रेस के लिए किया डांस, देखें वीडियो

'कसौटी जिंदगी की 2' के पार्थ समथान ने अपनी को-एक्ट्रेस के लिए किया डांस, देखें वीडियो

 Published : Feb 13, 2020 07:53 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 07:57 pm IST

पार्थ समथान के साथ विकास गुप्ता और साहिल आनंद ने भी जमकर डांस किया।

parth samthaan- India TV Hindi
पार्थ समथान

'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासु का रोल निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान ने अपनी ऑनस्क्रीन मां शुभावी चौकसी के बर्थडे पर जमकर डांस किया। उनके साथ विकास गुप्ता और साहिल आनंद ने भी ठुमके लगाए। इनका मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पार्थ ने अपनी को-एक्ट्रेस को एक हैंडबैग भी गिफ्ट किया। 

सीरियल की कहानी की बात करें तो अनुराग ने विराज से प्रेरणा की शादी फिक्स कर दी है, लेकिन धीरे-धीरे वो पुरानी मेमोरी याद आ रही है और वो प्रेरणा के लिए फील करने लगा है। 

वहीं, दूसरी तरफ विराज और सोनालिका मिलकर प्रेरणा और उसके बच्चे को मारना चाहते हैं। अब देखना होगा कि क्या सोनालिका अपनी चाल में कामयाब हो पाएगी या फिर अनुराग की याद्दाश्त वापस आ जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन