1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. 'जब तक है जान' के शाहरुख खान बने पार्थ समथान, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

'जब तक है जान' के शाहरुख खान बने पार्थ समथान, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

 Published : Feb 16, 2020 06:35 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 06:36 pm IST

पार्थ समथान ने स्लो मोशन में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

parth samthaan in london- India TV Hindi
पार्थ समथान

'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासु का रोल निभाने वाले पार्थ समथान लंदन पहुंचे तो 'जब तक है जान' के शाहरुख खान बन गए। दरअसल, इसी जगह पर इस फिल्म की शूटिंग हुई थी। उन्होंने स्लो मोशन में एक वीडियो बनाया, जिसमें वो किंग खान के स्टाइल में चलते हुए नज़र आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शो की बात करें तो अनुराग बासु खुद प्रेरणा की विराज से शादी करा रहा है। दूसरी तरफ सोनालिका उसे याद्दाश्त वापस ना आने के लिए दवाईयां दे रही है। उसने प्रेरणा की जिंदगी खत्म करने के लिए गाड़ी का ब्रेक भी फेल करा दिया, लेकिन उसमें गलती से अनुराग बैठ गया। प्रेरणा ने किसी तरह से अनुराग की जान तो बचा ली, लेकिन क्या वो उसकी जिंदगी से सोनालिका को बाहर निकाल पाएगी! ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चल सकेगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन