1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2': आमना शरीफ बनीं कोमोलिका, हिना खान को रिप्लेस करने पर कही ये बात

'कसौटी जिंदगी की 2': आमना शरीफ बनीं कोमोलिका, हिना खान को रिप्लेस करने पर कही ये बात

 Published : Oct 11, 2019 01:35 am IST,  Updated : Oct 11, 2019 01:43 am IST

हिना खान इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इसलिए उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' को अलविदा कह दिया है।

Hina Khan and Aamna Sharif As Komolika- India TV Hindi
Hina Khan and Aamna Sharif As Komolika

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में जल्द ही फिर से कोमोलिका की एंट्री होने वाली है, लेकिन इस बार ये नेगेटिव रोल हिना खान नहीं, बल्कि आमना शरीफ निभाने वाली हैं। आमना करीब 6 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रही हैं।

ऐसे में जब आमना से पूछा गया कि उन्हें हिना खान को रिप्लेस कर कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा कि हिना ने काफी अच्छा काम किया है। उनके लिए इस किरदार को निभाना काफी चैलेंजिंग हैं और वो ऐसे ही चुनौतीपूर्ण रोल का इंतजार कर रही थीं।

गौरतलब है कि हिना खान इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इसलिए उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' को अलविदा कह दिया है। उनकी जगह अब आमना शरीफ कोमोलिका के किरदार में दिखाई देंगी।  

Also Read:

Bigg Boss 13 Written Updates: लड़कियों ने लड़कों को किया नॉमिनेट, सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा में जमकर हुई बहस

'कसौटी जिंदगी की 2': आमना शरीफ ने शुरू की शूटिंग, कोमोलिका के गेटअप में First Look हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन