1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मोहेना का ब्राइडल लुक आया सामने, रेड लहंगे में खूब जंची राजकुमारी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मोहेना का ब्राइडल लुक आया सामने, रेड लहंगे में खूब जंची राजकुमारी

 Published : Oct 14, 2019 06:56 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 01:55 pm IST

मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनेंगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता...- India TV Hindi
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मोहेना Image Source : INSTAGRAM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नायरा की ननद का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने इसी साल सुयेश रावत से सगाई थी और  उनकी संगीत-मेहंदी सेरेमनी के बाद शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

रेड कलर के लहंगे में मोहेना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। देखिए तस्वीरें-

 

मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनेंगी। सुयश रावत सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं। मोहिना ने मेहंदी सेरेमनी में ग्रीन और पेस्टल कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

वहीं, हल्दी सेरेमनी में मोहिना ने पीले रंग का आउटफिट और फूलों की ज्वैलरी पहनी थी।

मोहेना की शादी की सभी रस्में हरिद्वार में हुई। इस भव्य शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए।

मोहेना खुद राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। वो मध्य प्रदेश के रीवा की राजकुमारी हैं। मोहेना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं।

मोहेना रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी नज़र आ चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में कीर्ति सिंघानिया का रोल निभाया। इसके अलावा वो रेमो डिसूजा की मूवी 'एबीसीडी' में भी काम कर चुकी हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहेना ने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद वो मुंबई और एक्टिंग करियर दोनों को ही अलविदा कह देंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन