1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. SBAS ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शिल्पा रायजादा संग किया डे-आउट

SBAS ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शिल्पा रायजादा संग किया डे-आउट

 Published : Apr 10, 2019 10:52 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 11:47 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शिल्पा रायजादा संग इंडिया टीवी ने दिन बिताया।

 शिल्पा रायजादा- India TV Hindi
 शिल्पा रायजादा

मुंबई: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक की चाची का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा रायजादा संग इंडिया टीवी की एसबीएएस टीम ने दिन बिताया। शिल्पा के सुबह उठने से लेकर तैयार होने, नाश्ता करने और उनके सेट पर जाने और तैयार होने तक हर वक्त एसबीएएस की टीम उनके साथ रही। इस मौके पर गायू, नायरा और कार्तिक ने भी उनके साथ मस्ती की। नायरा और गायू ने तो अपनी चाची की खूब तारीफ भी की।

लेकिन इस बीच गायू का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ने शिल्पा रायजादा के साथ प्रैंक खेला। उनसे कहा गया कि जब पूरा दिन उनका शूट हुआ तो कैमरे में चिप नहीं थी, क्योंकि चिप उनके हाथ में थी। शिल्पा काफी हताश और निराश हुईं, उन्हें गुस्सा भी आया। बाद में बताया गया कि प्रैंक था। जिसके बाद वो हंसने लगी। देखिए ये खास वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन