1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. #TVKaDum: छोटे पर्दे और बड़े पर्दे की ये हस्तियां इंडिया टीवी के मेगा कॉन्क्लेव में करेंगी शिरकत

#TVKaDum: छोटे पर्दे और बड़े पर्दे की ये हस्तियां इंडिया टीवी के मेगा कॉन्क्लेव में करेंगी शिरकत

 Published : Jan 31, 2019 09:47 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 03:26 pm IST

इंडिया टीवी का मेगा कॉन्क्लेव TV Ka Dum 2 फरवरी को दिनभर इंडिया टीवी पर दिखाया जाएगा। जहां कई हस्तियां करेंगी शिरकत।

TV Ka Dum- India TV Hindi
TV Ka Dum

टीवी का सबसे बड़ा कॉन्क्लेव 'TV Ka Dum' 2 फरवरी को मुंबई में होने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में टीवीपुर और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करने वाली हैं। इस शो को सास, बहू और सस्पेंस की होस्ट चारुल मलिक और टीवीपुर के मशहूर कलाकार मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं। इस शो को आप दिनभर इंडिया टीवी पर देख सकेंगे।

इस मेगा कॉन्क्लेव में 'भाभी जी घर पर हैं' की पूरी स्टार कास्ट, विकास गुप्ता, मोहित रैना, मुकेश खन्ना, करणवीर बोहरा, नकुल मेहता, हिना खान, मोहित मलिक, नीना गुप्ता,देबिना बनर्जी, अंकिता लोखंडे जैसे कई बड़े सितारे आपको नजर आने वाले हैँ। रोमांस के बादशाह शाहरुख खान भी यहां खास मेहमान बनकर शिरकत करने वाले हैं। शाहरुख मस्ती मजाक के साथ गंभीर मुद्दे भी उठाएंगे।

इस कार्यक्रम में शाहरुख खान के अलावा अनिल कपूर, राजकुमार राव, जूही चावला और सोनम कपूर समेत 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी शामिल होने वाली है। 

इंडिया टीवी भारतीय टेलीविजन की गोल्डन जर्नी सास, बहू और सस्पेंस और इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तमाम सितारों के साथ छोटे पर्दे की सफलता को सेलिब्रेट करने वाले हैं। 2 फरवरी 2019 को मुंबई में ये कॉन्क्लेव होगा, जिसका सीधा प्रसारण दिन भर आप इंडिया टीवी न्यूज चैनल पर देखेंगे।

सास, बहू और सस्पेंस के फेसबुक अकाउंट पर लाइव चैट के लिए आप यहां विजिट कर सकते हैं। अपडेट्स के लिए हमें ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं और हमारे इंस्टाग्राम पेज पर इवेंट की तमाम दिलचस्प तस्वीरें भी देख सकते हैं।

टीवी का दम की अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

Also Read:

#TVKaDum: इंडिया टीवी मेगा कॉन्क्लेव TV Ka Dum की शान बनेंगे शाहरुख खान

#TVKaDum: होस्ट चारुल मलिक और मनीष पॉल इंडिया टीवी के शो TV Ka Dum होस्ट करने के लिए तैयार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन