1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अभिनव शुक्ला को आ रही है रुबीना दिलैक की याद, टूथब्रश शेयर कर पत्नी के नाम लिखा खास नोट

अभिनव शुक्ला को आ रही है रुबीना दिलैक की याद, टूथब्रश शेयर कर पत्नी के नाम लिखा खास नोट

 Published : May 03, 2021 04:50 pm IST,  Updated : May 03, 2021 04:50 pm IST

'बिग बॉस 14' की विनर और 'शक्ति - अस्तित्वा के अहसास की' की अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने हाल ही में कोरोना संक्रमित हो गई हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने  स्वास्थ्य अपडेट के बारे में जानकारी दी।

abhinav shukla- India TV Hindi
अभिनव शुक्ला को आ रही है रुबीना दिलैक की याद Image Source : INSTAGRAM/ABHINAV SHUKLA

'बिग बॉस 14' की विनर और 'शक्ति - अस्तित्वा के अहसास की' की अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने हाल ही में कोरोना संक्रमित हो गई हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने  स्वास्थ्य अपडेट के बारे में जानकारी दी। अभिनेत्री ने कहा कि वह अगले सत्रह दिनों के लिए घर पर ही क्वारंटीन रहेंगी, उन्होंने कहा कि जो भी उनके संपर्क में रहा है वे अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। 

अब, पति और अभिनेता अभिनव शुक्ला अपनी पत्नी रुबीना को याद कर रहे हैं, जो फिलहाल शिमला में है। हालांकि अभिनेत्री कोविड -19 से उबर गई थी लेकिन उन्होंने होम क्वारंटीन रहने का फैसला किया है। जबकि अभिनव मुंबई में अपने घर पर हैं। उन्होंने एक टूथब्रश की तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के लिए नोट लिखा। 

"जिंदगी एक दूसरे के बिना अधूरी है, गेट वेल सून बेबी," उन्होंने लिखा, किस और गले लगाने की इमोजी को शेयर किया। इस तस्वीर के कमेंट में रुबीना ने एक आंसू भरी आंखों की इमोजी को पोस्ट किया है।

बीना ने अपने पोस्ट में कहा था कि उन्होंने 17 दिनों के लिए घर पर क्वारंटीन कर लिया है और अपने संपर्क में आने वालों से खुद का परीक्षण करवाने का आग्रह किया है। अभिनेत्री ने यह भी लिखा कि वह "एक महीने के बाद प्लाज्मा दान करने के लिए योग्य हो जाएगी।" उन्होंने लिखा: "मैं हमेशा सिल्वर लाइनिंग की तलाश में रहती हूं। मैं अब एक महीने के बाद प्लाज्मा दान करने के लिए योग्य हो जाऊंगी। टेस्ट में पॉजिटिव और 17 दिनों के लिए घर पर आइसोलेस हूं।" एक्ट्रेस ने कहा- "जो भी मेरे साथ पिछले 5/7 दिनों से संपर्क में है, कृपया अपने आप को जांच लें। "

यहां पोस्ट पर एक नज़र डालें: 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन