1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्टर सुमित व्यास ने कहा- हमारे आसपास के लोगों के लिए अच्छे भाव से शुरुआत करें

एक्टर सुमित व्यास ने कहा- हमारे आसपास के लोगों के लिए अच्छे भाव से शुरुआत करें

 Published : Jun 17, 2020 08:45 am IST,  Updated : Jun 17, 2020 08:45 am IST

हाल ही में सुमीत पिता बने हैं, घर में वह अपने नन्हें मेहमान के साथ समय बिता रहे हैं।

सुमित व्यास ने कहा- 'करुणा भाव' से शुरुआत करें - India TV Hindi
सुमित व्यास ने कहा- 'करुणा भाव' से शुरुआत करें  Image Source : INSTAGRAM: @SUMEETVYAS

मुंबई: अभिनेता सुमीत व्यास दार्शनिक हो गए हैं और उन्होंने बाहर से अंतस्थ की अपनी यात्रा को लेकर अपनी समझ को साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने सभी के लिए बाहर और अपने भीतर की अपनी यात्रा का अनुभव किया, जीवन सूक्ष्म विवरणों से भरा है, अगोचर, अक्सर अति अगाध है। आइए 'करुणा' से शुरू करें, हमारे आस-पास और दूर-दूर के लोगों के लिए।"

हाल ही में सुमीत पिता बने हैं, घर में वह अपने नन्हें मेहमान के साथ समय काट रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, "यह एक लड़का है। आप इसे वेद कह सकते हैं। मम्मा और डैडी क्लिच अभिनय करते हुए।"

सुमीत और मॉडल-अभिनेत्री एकता कौल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे और वेद उनका पहला बच्चा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन