1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के विजेता बने अजय सिंह, ईनाम में मिले इतने लाख रुपये

'इंडियाज बेस्ट डांसर' के विजेता बने अजय सिंह, ईनाम में मिले इतने लाख रुपये

 Published : Nov 23, 2020 09:21 am IST,  Updated : Nov 23, 2020 09:21 am IST

अजय पहले से ही टाइगर पॉप के टाइटल से मशहूर हुए और इस साल के ट्रॉफी के प्रबल दावेदारों में से एक थे।

ajay singh aka tiger pop wins india best dancer 2020- India TV Hindi
अजय सिंह बने विजेता Image Source : TWITTER

हरियाणा के रहने वाले अजय सिंह ने पॉपुलर रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने डांस स्टाइल से सभी को दीवाना बना लिया था। उन्हें ईनामी राशि के रूप में 15 लाख रपये नकद और कार दी गई है। उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी ईनाम के तौर पर 5 लाख रुपये मिले हैं।

रविवार रात को हुए फाइनल में चार और प्रतिभागी पहुंचे, जिनमें मुकुल गैन, श्वेता वॉरियर, परमदीप सिंह और शुभ्रनिल पॉल शामिल हैं, लेकिन पॉप स्टाइल से दर्शकों का दिल जीतने वाले अजय सिंह ने जीत हासिल की। फर्स्ट रनर अप मुकुल रहे, जबकि श्वेता दूसरी रनरअप रहीं।

मलाइका अरोड़ा सीक्वेंस साड़ी में नजर आईं स्टनिंग, देखें शानदार तस्वीरें

अजय पहले से ही टाइगर पॉप के टाइटल से मशहूर हुए और इस साल के ट्रॉफी के प्रबल दावेदारों में से एक थे। 

शो के जज की बात करें तो गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टैरेंस लुईस शामिल रहे। फाइनल में मलाइका ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इस शो को पहले कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया होस्ट कर रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन