1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अली गोनी ने दिया कोरोना को मात, निगेटिव रिपोर्ट की जानकारी को फैंस में किया साझा

अली गोनी ने दिया कोरोना को मात, निगेटिव रिपोर्ट की जानकारी को फैंस में किया साझा

 Published : Apr 30, 2021 07:56 pm IST,  Updated : Apr 30, 2021 07:56 pm IST

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट और अभिनेता अली गोनी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया पर अली ने शुक्रवार शाम को अपने फैंस के साथ यह खबर साझा की।

aly goni - India TV Hindi
अली गोनी ने दिया कोरोना को मात, निगेटिव रिपोर्ट की जानकारी को फैंस में किया साझा Image Source : TWITTER/ALY GONI

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट और अभिनेता अली गोनी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया पर अली ने शुक्रवार शाम को अपने फैंस के साथ यह खबर साझा की। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि यदि लक्षण हों तो टेस्ट जरूर करवाएं। अली लिखा था, "कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव है और मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं, अब आप सभी को बहुत प्यार करता हूं। आप सभी कृपया ध्यान रखें कि यदि आपके अंदर कोई भी लक्षण है तो खुद का टेस्ट करवाएं।"  

इससे पहले अली ने फैंस को बताया उन्होंने रोजा नहीं रखा, उस दौरान अली तबीयत नासाज़ थी। उन्होंने लिखा था, "आज रोजा नहीं रखना। अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं।''

अभी पिछले महीने, अली ने गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन और सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ 'तेरा सूट' और 'तू भी सताया जाएगा' नाम के म्यूजिक वीडियो में साथ आए थे। रियलिटी शो बिग बॉस 14 में भाग लेने के बाद से ही लवबर्ड्स अपने फैंस के दिलों को जीत रहे हैं। शो के खत्म होने के तुरंत बाद, दोनों दो म्यूजिक वीडियो दिखाई दिए, जिन्होंने लोकप्रियता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 

उनका मच अवेटेड म्यूजिक वीडियो का 'तू भी साताया जाएगा' मंगलवार (27 अप्रैल) को रिलीज किया गया था। विशाल मिश्रा की तरफ से गाए इन गाने को, नवजीत बुट्टर की तरफ से डायरेक्ट किया गया है, जिसकी शूटिंग जयपुर के महलों में की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन