1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की शूटिंग की पूरी

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की शूटिंग की पूरी

 Published : Jan 13, 2021 09:16 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 09:16 pm IST

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर फैंस को जानकारी दी कि उन्होंने केबीसी सीजन 12 की शूटिंग पूरी कर ली है।

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की शूटिंग की पूरी- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की शूटिंग की पूरी Image Source : AMITABH BACHCHAN TWITTER

मुंबई: अमिताभ बच्चन ने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मौजूदा सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। दिग्गज अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर प्रशंसकों को सूचित किया कि उन्होंने केबीसी सीजन 12 की शूटिंग पूरी कर ली है। बिग बी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, "मैं थक गया हूं . मेरा माफीनामा . केबीसी के अंतिम दिन की शूटिंग का बहुत लंबा दिन .. लेकिन यह याद रखिए . काम काम है और पूरी ईमानदारी के साथ इसे करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "प्यार, देखभाल, स्नेह और प्रशंसा। पूरी टीम के इस भाव के लिए अत्यधिक आभार. आगे बढ़ने का समय है. भावुक पल. लेकिन कल एक और दूसरा दिन है।"

पिछले साल अगस्त में कोविड-19 से उबरने के बाद बिग बी ने केबीसी सीजन 12 की शूटिंग शुरू की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन