1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अमिताभ बच्चन और कपिल शर्मा ने किया अपनी पहली कमाई का खुलासा

अमिताभ बच्चन और कपिल शर्मा ने किया अपनी पहली कमाई का खुलासा

 Published : Aug 20, 2019 11:46 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 11:46 pm IST

अमिताभ ने कहा कि वह कोलकाता में सात से आठ साल तक रहे, क्योंकि उनकी पहली नौकरी किसी कंपनी में एक एक्जीक्यूटिव के तौर पर वहीं लगी थी। 

अमिताभ बच्चन व कपिल...- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन व कपिल शर्मा 

मुंबई: हम अक्सर यह सोचते रहते हैं कि किसी शो पर कुछ मिनटों के लिए पधारने के लिए या फिर फिल्मों में एक्टिंग के लिए किसी सेलेब्रिटीज को कितना पैसा मिलता है। हाल ही में मेगास्टार अमिताभ बच्चन और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपनी पहली सैलरी का खुलासा किया है। बिग बी ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के ग्यारहवें सीजन के प्रीमियर एपिसोड में इस बात का खुलासा किया कि उनकी पहली सैलरी मात्र 500 रुपये थी। उन्होंने कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल के बारे में भी बताया। 

केबीसी में अमिताभ ने बताया कि वह कोलकाता में सात से आठ साल तक रहे, क्योंकि उनकी पहली नौकरी किसी कंपनी में एक एक्जीक्यूटिव के तौर पर वहीं लगी थी। वहां कुछ समय तक काम करने के बाद वह मुंबई आ गए।

इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया कि 'द कपिल शर्मा शो' के एक हालिया एपिसोड में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी कहा कि उनकी पहली तनख्वाह 1500 रुपये थी, उन्हें यह रकम एक क्लॉथ प्रिटिंग फैक्ट्री में काम करने की वजह से मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन