1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: अंकिता लोखंडे ने सेलिब्रेट किया महेश शेट्टी का बर्थडे, कहा: दोस्ती हमेशा मजबूत रहेगी...

Watch: अंकिता लोखंडे ने सेलिब्रेट किया महेश शेट्टी का बर्थडे, कहा: दोस्ती हमेशा मजबूत रहेगी...

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : May 21, 2021 01:45 pm IST,  Updated : May 21, 2021 01:51 pm IST

इस वीडियो में अंकिता महेश को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। दूसरी तरफ महेश कार के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं।

Ankita Lokhande and boyfriend Vicky Jain celebrates Mahesh Shetty birthday watch video - India TV Hindi
Watch: अंकिता लोखंडे ने सेलिब्रेट किया महेश शेट्टी का बर्थडे, कहा: दोस्ती हमेशा मजबूत रहेगी...  Image Source : INSTAGRAM: ANKITA LOKHANDE

'पवित्र रिश्ता' सीरियल फेम अंकिता लोखंडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन ने अपने खास दोस्त महेश शेट्टी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। दोनों महेश के लिए केक लेकर गए और सरप्राइज दिया। कोरोना की वजह से सिर्फ फैमिली और दोस्तों के साथ ही महेश ने अपना जन्मदिन मनाया। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किए हैं। 

इस वीडियो में अंकिता महेश को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। दूसरी तरफ महेश कार के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर वो कहती हैं-'हैप्पी बर्थडे शेट्टी।' वीडियो और फोटो शेयर कर अंकिता ने कैप्शन में लिखा- 'यूं तो तुम कभी उम्र दराज नहीं होगे, लेकिन हमारी दोस्ती होगी और समय के साथ और भी मजबूत व ना टूटने वाली। दिल से तुम्हें जन्मदिन की बधाई देती हूं अन्ना।'

Photos: अंकिता लोखंडे, मलाइका अरोड़ा और उर्वशी रौतेला सहित ये बॉलीवुड स्टार्स हुए स्पॉट

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और महेश शेट्टी दोनों दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के करीब थे। तीनों को एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में देखा गया था। सुशांत की मौत के बाद अंकिता और महेश की दोस्ती अभी भी पहले की तरह कायम है। 

वहीं, महेश भी पिछले साल अंकिता की बर्थडे पार्टी में नज़र आए थे। गौरतलब है कि सुशांत के निधन के बाद अंकिता को इस तरह से सेलिब्रेट करते देखना फैंस को पसंद नहीं आया था और इसी वजह से अंकिता काफी ट्रोल हुई थीं। हालांकि, बाद में अंकिता ने ट्रोल्स का करारा जवाब दिया था। 

महेश ने इंस्टाग्राम स्टेटस में सुशांत का भी एक पोस्ट शेयर किया है। सुशांत ने पिछले साल महेश के साथ फोटो शेयर की थी और लिखा था- 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान।' गौरतलब है कि इसके बाद 14 जून को सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

खबरों की मानें तो अंकिता इसी साल विक्की जैन से शादी करने जा रही हैं। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में इसका हिंट दिया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन