1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फ्लैट की EMI पर अंकिता लोखंडे की सफाई, सुशांत की बहन का आया ये रिएक्शन

फ्लैट की EMI पर अंकिता लोखंडे की सफाई, सुशांत की बहन का आया ये रिएक्शन

 Published : Aug 15, 2020 06:40 am IST,  Updated : Aug 15, 2020 02:29 pm IST

इस पोस्ट पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

ankita lokhande shares Flat Registration and  Bank Statement- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने उस अफवाह का खंडन किया है, जिसमें ये बात कही गई थी कि वो जिस फ्लैट में रहती हैं, वो सुशांत के नाम पर रजिस्टर है और उसकी ईएमआई भी सुशांत भर रहे थे। अंकिता ने अपना बैंक स्टेटमेंट भी जारी किया है। इस पोस्ट पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपना रिएक्शन दिया है। 

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपने फ्लैट से संबंधित कागजात और बैंक की स्टेटमेंट की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "यहां मैं सभी कयासों को रोकती हूं। उतना ही पारदर्शी हो सकती हूं, जितना हूं। मेरे फ्लैट का रजिस्ट्रेशन और साथ ही मेरे बैंक स्टेटमेंट्स (01/01/19 से 01/03/20) तक मासिक आधार पर मेरे खाते से ईएमआई के कटौती को हाईलाइट कर रही हूं। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना है। जस्टिस फॉर एसएसआर।"

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर चौंक गया था उनका बॉडीगार्ड, कही ये बात

इस पोस्ट पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, "तुम एक इंडिपेंडेंट महिला हो और मुझे तुम पर गर्व है।" 

बता दें कि ये बात सामने आने आई कि अंकिता जिस फ्लैट में रहती हैं, उसकी ईएमआई सुशांत भर रहे थे और वो फ्लैट सुशांत के नाम पर रजिस्टर है।

इसके बाद ट्विटर पर अंकिता लोखंडे ट्रेंड होने लगा। हालांकि, फैंस ने यही कहा कि दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। उन्होंने साथ में फ्लैट लिया होगा। एक यूजर ने तो लिखा कि अगर सुशांत ऐसा कर रहे थे, इससे पता चलता है कि वो कितने साफ दिल के थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन