1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अंकिता लोखंडे ने बताया शादी का प्लान, विक्की जैन से कब और कैसे लेंगी सात फेरे?

अंकिता लोखंडे ने बताया शादी का प्लान, विक्की जैन से कब और कैसे लेंगी सात फेरे?

 Published : May 14, 2021 10:16 pm IST,  Updated : May 14, 2021 11:34 pm IST

अपने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ के जरिए घर-घर में पहचानीं जाने वाले अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने बताया कि टीवी के परदे पर सुशांत सिंह राजपूत को वह अपना फेवरेट को-स्टार मानती हैं।

ankita lokhande- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे ने बताया शादी का प्लान Image Source : INSTAGRAM/ANKITA LOKHANDE

अपने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ के जरिए घर-घर में पहचानीं जाने वाले अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। एक निजी वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए अंकिता लोखंडे ने बताया कि टीवी के परदे पर सुशांत सिंह राजपूत को वह अपना फेवरेट को-स्टार मानती हैं। इस इंटरव्यू के दौरान अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अपनी शादी के प्लान के बारे में बताया है। 

इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने कहा, “मुझे लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत मेरे फेवरेट को-स्टार थे। उनके साथ काम करना हमेशा से सहज होता था।”

बता दें टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता के दौरान अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हुए थे। कई दिनों तक दोनों रिलेशनशिप में रहे लेकिन आपसी अनबन के बाद दोनों के बीच का यह रिश्ता काबिज नहीं हो सका। 

इंटरव्यू में विक्की जैन के साथ अपने रिलेशन के बारे में बात करते हुए अंकिता ने कहा, “मेरे लिए प्यार जरूरी है जिस तरीके से खाना इंसान के लिए जरूरी होता है ठीक वैसे ही मेरे लिए प्यार है।” 

शादी की बात पर अंकिता लोखंडे ने कहा, “यह एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है और इसके लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं। मगर मौजूदा स्थिति में अभी किसी तरह का कोई प्लान नहीं है। मुझे जयपुर या जोधपुर में शादी करना बहुत पसंद है यह मेरे एक ड्रीम प्लान की तरह है लेकिन अब भी किसी भी तरह की डेट फिक्स नहीं हुई है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन