1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa: क्या शाह फैमिली के लिए आई है कोई अच्छी खबर? जानें सीरियल का यह दिलचस्प ट्विस्ट

Anupamaa: क्या शाह फैमिली के लिए आई है कोई अच्छी खबर? जानें सीरियल का यह दिलचस्प ट्विस्ट

 Published : Apr 09, 2021 12:12 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 01:12 pm IST

दर्शक राजन शाही के शो 'अनुपमा' में अनुपमा और वनराज के तलाक का इंतजार कर रहे हैं। हर कोई एक सीरियल में चमत्कार होने की उम्मीद कर रहा है। जिसके चलते वनराज और अनुपमा की जुदाई को रोका जा सके।

anupamaa- India TV Hindi
क्या शाह फैमिली के लिए आई है कोई अच्छी खबर? Image Source : INSTAGRAM/RUPALI GANGULY

दर्शक राजन शाही के शो 'अनुपमा' में अनुपमा और वनराज के तलाक का इंतजार कर रहे हैं। हर कोई एक सीरियल में चमत्कार होने की उम्मीद कर रहा है। जिसके चलते वनराज और अनुपमा की जुदाई को रोका जा सके। 

अनुपमा और वनराज अभी भी रिसोर्ट में फंसे हुए हैं, घर पर किंजल को थोड़ा बुरा लग रहा था और वह अंततः बेहोश हो गई। बा और राखी को यकीन है कि वह गर्भवती है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने इस खबर को साझा करने के लिए अनुपमा के साथ संपर्क करने की कोशिश की, और जब उन्होंने इसके बारे में उन्हें बताया तो उन्हें अपने कानों पर विश्वास नहीं हो रहा था। जब बा और राखी अनुपमा से बात कर रहे थे, किंजल ने उनकी बातचीत को सुन लिया और उन्हें ऐसा कहने से रोक लिया गया।

वह उन्हें बताती है कि वह और परितोष अभी बच्चों के लिए तैयार नहीं हैं और परितोष अब अपने करियर पर ध्यान देना चाहता है। लेकिन उन महिलाओं ने उसे शांत किया और उसे बताया कि एक बार इस परिस्थिति के बारे पत लग जाए तभी उन्हें संतोष होगा। राखी भी निश्चित होने के लिए उसे अस्पताल ले जाने का फैसला करती है।

इस बीच काव्या ने वनराज को घर वापस लाने के लिए कैब लेती है। उसे पुलिस ने अपने रास्ते पर रोक लिया। बाद में वह शादी का मुहूर्त देखने के लिए पंडितजी से मिलती है, लेकिन यह जानकर चौंक जाती है कि उसकी और वनराज की शादी नहीं हो सकती है।

अब काव्या क्या करेगी? क्या वह अभी भी शादी की योजना के साथ आगे बढ़ेगी? और क्या किंजल वास्तव में गर्भवती है? आगे क्या होता है यह जानने के लिए आप 'अनुपमा' को देखते रहें।

'अनुपमा' में रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, अल्पना बुच, अरविंद वैद्य, पारस कलनावत, आशीष मेहरोत्रा, मुस्कान बामने, शेखर शुक्ला, निधि शाह, अनागा भोसले और तस्नीम शेख शामिल हैं। राजन शाही और उनकी मां दीपा शाही की तरफ से बनाया गया यह शो स्टार प्लस पर दिखाया जाता है, जो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर शुमार रहता है। 

यहां पढ़ें

अब इस एक्टर को डेट कर रही हैं अनुषा दांडेकर, करण कुंद्रा से ब्रेकअप के महीनों बाद एक्ट्रेस ने कही ये बात

Watch: सोनम कपूर ने 'जिम्मी जिम्मी आजा..' गाने पर थिरकाए कदम, इस वजह से शेयर किया वीडियो

एक वक्त में दो लोगों को चाहती प्रेमिका का द्वंद दिखाती है बासु चटर्जी की फिल्म रजनीगंधा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन