1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 की आरती सिंह ने 1 महीने के अंदर घटाया 5 किलो वजन, देखें ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो

बिग बॉस 13 की आरती सिंह ने 1 महीने के अंदर घटाया 5 किलो वजन, देखें ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो

 Published : Apr 13, 2020 12:33 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 12:36 pm IST

आरती सिंह बिग बॉस 13 में नज़र आई थीं। वो मजबूत कंटेस्टेंट बनकर टॉप 5 तक पहुंची थीं।

arti singh- India TV Hindi
आरती सिंह ने लॉकडाउन में कम किया 5 किलो वजन Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट आरती सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने एब्स फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंनो सोशल मीडिया के जरिए बताया कि एक महीने के अंदर ही उन्होंने 5 किलो वजन कम कर लिया है। बता दें कि आरती शो के आखिरी में टॉप 5 तक पहुंची थीं। 

आरती सिंह ने तब और अब करके फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'हैलो एब्स.. फाइनली मैं तुम्हें अब थोड़ा-सा देख पा रही हूं। तुम अपने रास्ते में हो और जल्द ही आओगे। मैं बता दूं कि पहली फोटो 15 मार्च को क्लिक की थी और दूसरी आज। अब तक मैंने 5 किलो वजन कम कर लिया है। और ऐसा नहीं है कि कोई पत्थर तोड़े हैं।'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मैं एक दिन 50 मिनट योगा करती हूं और अगले दिन 40 मिनट तक वॉक करती हूं। आज के हालात देखकर हर रात मुझे तनाव महसूस होता है, लेकिन यही वो समय है, जब आप खुद को शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बना सकते हैं। #MyFitnessStory'

बता दें कि आरती सिंह कई टीवी सीरियल्स में भी नज़र आ चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन