1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 के असीम रियाज और हिमांशी खुराना ने फैंस से कहा, 'कुछ जल्द आ रहा...'

बिग बॉस 13 के असीम रियाज और हिमांशी खुराना ने फैंस से कहा, 'कुछ जल्द आ रहा...'

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2020 06:15 am IST,  Updated : Jun 04, 2020 06:15 am IST

कुछ महीने पहले, हिमांशी और असीम ने नेहा कक्कड़ के पंजाबी गीत में एक साथ काम किया था।

असीम रियाज और हिमांशी खुराना- India TV Hindi
असीम रियाज और हिमांशी खुराना Image Source : INSTAGRAM: @ASIMRIAZ77.OFFICIAL

मुंबई: 'बिग बॉस 13' फेम असीम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस में दोनों को रोमांस करते हुए देखा गया है। असीम ने बुधवार इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक दूसरे की आंखों में देखते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कुछ वास्तव में जल्द आने वाला है।" इस पर प्रतिक्रिया करते हुए, एक प्रसंशक ने कमेंट में कहा, "आप दोनों को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।"

एक अन्य ने कहा, "क्या आप दोनों साथ में कोई और गाना ला रहे हैं।" 

कुछ महीने पहले, हिमांशी और असीम ने नेहा कक्कड़ के पंजाबी गीत में एक साथ काम किया था।

बता दें कि असीम और हिमांशी पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में साथ नज़र आ चुके हैं। वहीं पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन