1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: लॉकडाउन में आसिम रियाज का फिटनेस पर है फोकस, कर रहे हैं जबरदस्त वर्कआउट

Watch: लॉकडाउन में आसिम रियाज का फिटनेस पर है फोकस, कर रहे हैं जबरदस्त वर्कआउट

 Published : May 20, 2020 06:29 pm IST,  Updated : May 20, 2020 06:29 pm IST

आसिम ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।

asim riaz- India TV Hindi
आसिम रियाज ने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है Image Source : INSTAGRAM: @ASIMRIAZ77.OFFICIAL

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है। ऐसे में बिग बॉस 13 के सेकेंड रनरअप आसिम रियाज अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। उनकी ये एक्सरसाइज देख फैंस काफी हैरान हैं।

 
आसिम रियाज ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'अच्छे बनो या फिर इसमें अच्छे बनो #dontgiveup#giveyourbest#focus#consistency'

गौरतलब है कि आसिम ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी लड़ाई फेमस हुई तो हिमांशी खुराना के साथ उनकी केमिस्ट्री भी सभी को खूब पसंद आई। हालांकि, अंत में सिद्धार्थ ने बाजी मारते हुए शो जीत लिया।

आसिम ने बिग बॉस से बाहर निकलने आने के बाद जैकलीन फर्नांडिज संग एक वीडियो सॉन्ग 'मेरे अंगने में' किया। इसके बाद वो हिमांशी संग 'कल्ला सोहना' में भी दिखाई दिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन