1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अविका गौर, मनीष संग नजर आएंगे गौरव गेरा

अविका गौर, मनीष संग नजर आएंगे गौरव गेरा

 Published : Oct 15, 2019 02:28 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 02:28 pm IST

छुटकी' और हिट टीवी शो 'जस्सी जैसा कोई नहीं' से चर्चित हुए अभिनेता गौरव गेरा सारिका संजोत के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म में अभिनेता मनीष रायसिंह और अविका गौर के साथ नजर आएंगे। 

अविका गौर, मनीष संग नजर...- India TV Hindi
अविका गौर, मनीष संग नजर आएंगे गौरव गेरा 

मुंबई: 'छुटकी' और हिट टीवी शो 'जस्सी जैसा कोई नहीं' से चर्चित हुए अभिनेता गौरव गेरा सारिका संजोत के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म में अभिनेता मनीष रायसिंह और अविका गौर के साथ नजर आएंगे।

गौरव ने कहा, "सोशल मैसेज के साथ यह लाइट-हार्ट फिल्म है। मैं निभा रहे अपने चरित्र की 'विचित्रता' को बेहद पसंद करता हूं और यह मेरे लिए बहुत दिलचस्प है।"

उन्होंने आगे कहा, "मनीष मेरा अच्छा दोस्त है, और यह भी फिल्म के लिए मेरे द्वारा हां बोलने की एक वजह रही। हमने बनारस में फिल्म की शूटिंग की और मैं फाइनल प्रोडक्ट की प्रतीक्षा कर रहा हूं क्योंकि यह एक मजेदार और मनोरंजक फिल्म होने के साथ-साथ एक ऐसी चीज है, जिसमें दर्शकों को कुछ सिखाने के लिए मिलेगा।"

Also Read:

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस मेल एक्टर की तुलना में ज्यादा फीस पाने की हकदार हैं: करण जौहर

8 साल पहले Little Champs के विनर बने बच्चे ने नशे में बर्बाद कर ली जिंदगी, Indian Idol में बताई सच्चाई

रणवीर ने शेयर की दीपिका के साथ की ये तस्वीर, एक्ट्रेस ने कहा- कुछ नहीं बदला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन