1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एकता कपूर ने किया 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दूसरे सीजन का एलान, दो दिन बाद रिलीज होगा प्रोमो

एकता कपूर ने किया 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दूसरे सीजन का एलान, दो दिन बाद रिलीज होगा प्रोमो

 Published : Aug 10, 2021 05:05 pm IST,  Updated : Aug 10, 2021 05:05 pm IST

टीवी एक्टर राम कपूर और साक्षी तंवर के साथ एकता कपूर ने एक लाइव सेशन किया। इस दौरान उन्होंने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दूसरे सीजन को लेक बातचीत की।

ekta kapoor - India TV Hindi
एकता कपूर  Image Source : INSTAGRAM/ EKTARKAPOOR

एकता कपूर के मशहूर रियलिटी शो 'बड़े अच्‍छे लगते हैं' के दूसरे सीजन की शुरुआत होने वाली है। पहले सीजन में जहां राम कपूर और साक्षी तंवर ने लीड रोल प्‍ले किया था, वहीं इस बार सीजन-2 में नुकल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी नजर आएगी। 'बड़े अच्‍छे लगते हैं' को दर्शकों ने खूब प्‍यार दिया था। शो में राम कपूर और साक्षी की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। ऐसे में सीजन-2 को लेकर फैन्‍स में काफी उत्साहित हैं। इंस्‍टाग्राम पर राम कपूर और साक्षी तंवर के साथ एकता कपूर ने एक लाइव सेशन किया, जिसमें बातचीत के दौरान एकता ने शो को लेकर दिलचस्‍प खुलासा किया है।

Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर लाएंगे 'दिल चाहता है' का फीमेल वर्जन, कैट, प्रियंका और आलिया संग होगी रोड ट्रिप

ऐसी होगी शो की नई कहानी

चैट के दौरान एकता ने कहा कि- 'बड़े अच्‍छे लगते हैं' हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। वह इस शो को टीआरपी बटोरने के लिए नहीं बना रही हैं, बल्‍क‍ि वह एक अच्‍छी कहानी कहना चाहती हैं। एकता कहती हैं,-'आज की नई जेनरेशन 30 साल की उम्र में शहरों में अकेलेपन का दर्द नहीं जानती है। इसलिए कहानी के जरिए उन्‍हें इसका अहसास करवाना जरूरी है।' एकता ने हंसी मजाक करते हुए कहा कि नई कास्‍ट में दिशा परमार पिछले सीजन की साक्षी की तरह ही खूबसूरत हैं, जबकि नकुल कहीं से भी राम कपूर की तरह नहीं दिखते हैं।

राम कपूर ने एकता से पूछा कि लीड रोल में जो ऐक्‍टर हैं, क्‍या वह उनकी तरह ही 'बड़े' हैं। इस पर साक्षी ने मजाक करते हुए कहा, 'शो में राम के कैरेक्‍टर को दिखाने के लिए एक बड़ा खास प्‍लॉट था कि उनका पेट दिखना चाहिए। लेकिन, अफसोस कि नए लीड ऐक्‍टर के पास वो नहीं है।'

दो-तीन दिन में आएगा शो का प्रोमो

एकता ने शो के प्रोमो को लेकर कहा कि- 'दो-तीन दिन में प्रोमो आ जाएगा'। साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि कई ऐक्‍टर्स के साथ काम किया है, लेकिन साक्षी तंवर, स्‍मृति ईरानी, राम कपूर और रॉनित रॉय जैसा कोई दूसरा एक्‍टर उन्‍हें अभी तक नहीं मिला है।

पढ़ें अन्य खबरें- 

शेरशाह का नया गाना 'जय हिंद की सेना' रिलीज, सिद्धार्थ मलहोत्रा ने दिखाया भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम

अपनी अगली वेब सीरीज के लिए तैयार हैं अर्शी खान, इन बॉलीवुड कलाकारों से ले रही हैं प्रेरणा

आयुष्मान खुराना ने बच्चों को साइबर बुलिंग से बचाने की पहल को हरी झंडी दिखाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन