1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बेहद 2' में ऐसी दिखेंगी जेनिफर विंगेट, माया का फर्स्ट लुक आया सामने

'बेहद 2' में ऐसी दिखेंगी जेनिफर विंगेट, माया का फर्स्ट लुक आया सामने

 Published : Oct 01, 2019 09:41 am IST,  Updated : Oct 01, 2019 09:54 am IST

टीवी सीरियल 'बेहद' का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। शो से जेनिफर विंगेट का पहला लुक सामने आया है।

Behad 2- India TV Hindi
Behad 2

जेनिफर विंगेट अपने शो 'बेहद' के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही हैं। 'बेहद' में उनके साइकोपैथ माया के किरदार को बहुत पसंद किया गया था। लगता है इस बार भी रोमांटिक थ्रिलर शो में जेनिफर अपने लुक से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। शो मेकर्स ने फर्स्ट लुक शेयर किया था मगर जेनिफर से रहा नहीं गया और उन्होंने खुद भी अपने माया के किरदार की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

वीडियो शेयर करते हुए जेनिफर ने लिखा- तो मैं वापिस आ गई हूं मतलब माया वापिस आ गई है। आप दोबारा माया के लिए तैयार है? वह सिर्फ आपके दिए हुए प्यार की वजह से ही वापिस आई है। आप सभी को उसके लिए बहुत शुक्रिया।। सोनी एंटरटेनमेंट के फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब पेज पर मैं एक्सक्लूसिव लाइव आउंगी। जहां आपको मिलेगी माया के इस नई दुनिया की एक झलक। मैं आप सभी के सामने बेहद 2 से माया के नए लुक को सामने लेकर आ रही हूं। 

कुछ दिन पहले जेनिफर ने एरियर योगा करते हुए फोटो शेयर की थी। यह शो के टीज़र शूट के दौरान की फोटो थी। फोटो शेयर करते हुए जेनिफर ने लिखा- यह इस समय अपनी सारी सीमाए पार कर रही हूं। इसके माया जाल में फंसने के लिए तैयार हैं?

'बेहद'​ के पहली सीजन में कुशाल टंडन अर्जुन का किरदार निभाते नजर आए थे। इस बार शिविन नारंग और आशीष चौधरी को मेन लीड के लिए चुना गया है।

Also Read:

Bigg Boss 13: घर में सबसे लाडले हैं सिद्धार्थ शुक्ला, कहा- मैं जीतने के लिए ही खेलता हूं!

Kasautii Zindagii Kay 2 New Promo: अनुराग-प्रेरणा के बीच दूर होंगी गलतफहमियां, लेकिन फिर हो रही है कोमोलिका की एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन