1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना की घर में होगी एंट्री, शादी टूटने की खबर सुन असीम रियाज हुए हैरान

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना की घर में होगी एंट्री, शादी टूटने की खबर सुन असीम रियाज हुए हैरान

 Published : Jan 16, 2020 11:31 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 11:34 pm IST

बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना को असीम रियाज बहुत पसंद करते थे।

bigg boss 13 asim riaz- India TV Hindi
बिग बॉस 13: घर में दाखिल होंगी हिमांशी खुराना

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना और असीम रियाज को लेकर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, शेफाली जरीवाला के पति जब घर में दाखिल हुए, तब उन्होंने बताया कि हिमांशी ने अपनी सगाई तोड़ दी है और वो बाहर इंतजार कर रही है। ये सुनकर असीम दंग रह गए। सगाई टूटने की खबर सुन उन्हें दुख हुआ, लेकिन ये सुनकर अच्छा लगा कि हिमांशी उनका इंतजार कर रही हैं। अब ये खबर सामने आ रही है कि हिमांशी जल्द ही घर के अंदर नज़र आएंगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिमांशी खुराना बतौर गेस्ट जल्द ही घर के अंदर दाखिल होंगी। बता दें कि हिमांशी जब घर के अंदर थीं, तब असीम रियाज ने उनसे अपने दिल की बात कही थी। असीम ने हिमांशी से कहा था कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन हिमांशी ने ये कह दिया था कि उनकी सगाई हो चुकी है।

Bigg Boss 13: असीम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज और माहिरा शर्मा अपने घरवालों को देख हो जाएंगे इमोशनल

शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी के जाने के बाद सभी घरवाले असीम के पीछे पड़ गए और खूब टांग खिंचाई की। हालांकि, असीम ने कहा कि मैं सुनी-सुनाई बात पर यकीन नहीं करता, मैं हिमांशी से मिलकर पूरी बात करूंगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन