1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना की घर में एंट्री, आसिम ने किया प्रपोज

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना की घर में एंट्री, आसिम ने किया प्रपोज

 Published : Jan 28, 2020 10:38 am IST,  Updated : Jan 28, 2020 10:40 am IST

बिग बॉस के घर में हिमांशी खुराना की एंट्री होने वाली है। हिमांशी के घर में आने पर आसिम उनसे अपने प्यार का इजहार करेंगे।

bigg boss 13- India TV Hindi
बिग बॉस 13

बिग बॉस के घर में रोज नए ट्विस्ट आते हैं। बिग बॉस के घर में पहली बार उनके साथ दोस्त या फैमिली मेंबर्स रहने आएंगे। आसिम को सपोर्ट करने के लिए हिमांशी खुराना आने वाली हैं। अपने लेडी लव को देखकर आसिम बहुत खुश होंगे। वह हिमांशी से प्यार का इजहार करेंगे साथ ही उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर डालेंगे।

बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो आया है। जिसमें हिमांशी खुराना की घर में एंट्री होती है। हिमांशी आसिम को कहती हैं कि दुनिया हम दोनों के लिए पागल हो रही है। आसिम घर में सभी के सामने हिमांशी से अपने प्यार का इजहार करते हैं और प्रपोज भी करते हैं।

आसिम के प्रपोजल का हिमांशी का क्या जवाब देती हैं। इसके लिए तो आपको एपिसोड देखना होगा।

आपको बता दें हिमांशी घर में आने के बाद अपने मंगेतर से ब्रेकअप की वजह बताएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमांशी भी नेशनल टेलिविजन पर आसिम के लिए प्यार का इजहार करेंगी।

घर में इस वीक सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करने विकास गुप्ता, आरती सिंह को सपोर्ट करने उनकी भाभी कश्मीरा शाह, शहनाज के लिए उनके भाई शहबाज और रश्मि देसाई के लिए उनकी बेस्टफ्रेंड देवोलीना भट्टाचार्जी आएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन