1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 फेम हिंदुस्तानी भाउ ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ दर्ज कराई FIR

बिग बॉस 13 फेम हिंदुस्तानी भाउ ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ दर्ज कराई FIR

 Published : Jun 01, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 04:39 pm IST

हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर पर ऑल्टबालाजी पर उनकी हालिया वेब सीरीज में से एक में भारतीय सेना को अपमानित करने का आरोप लगाया है।

EKTA KAPOOR, SHOBHA KAPOOR- India TV Hindi
हिंदुस्तानी भाउ ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ दर्ज कराई FIR Image Source : SOCIAL MEDIA

हिंदुस्तानी भाउ उर्फ विकास पाठक एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार हिंदुस्तानी भाउ ने कुछ ऐसा किया है जो आपको हैरान कर देगा। पूर्व Bigg Boss 13 के प्रतियोगी ने टीवी क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई है। विकास पाठक ने अपने ट्विटर हैंडल से खुद इस बात का खुलासा किया है।

हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर पर  ऑल्टबालाजी पर उनकी हालिया वेब सीरीज में से एक में भारतीय सेना को अपमानित करने का आरोप लगाया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एकता और उनकी मां के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके कारणों का हवाला देते हुए, भाऊ का कहना है कि एकता ने अपने वेब शो XXX सीज़न 2 में सेना के जवानों (कर्मियों) का अनादर किया है। शो में, यह दिखाया गया है कि सेना के अधिकारी की पत्नी का उसके प्रेमी के साथ संबंध है, जबकि उसका पति युद्ध में है ।

Bigg Boss 13: हिंदुस्तानी भाउ की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जाने क्या है मामला?

भाऊ के हिसाब से सबसे घृणित और अपमानजनक दृश्य तब होता है जब पत्नी अपने प्रेमी को अपने पति की सेना की वर्दी पहनाती है और उसके साथ अंतरंग हो जाती है। विकास पाठक को लगता है कि यह सेना के अधिकारियों की गरिमाको चोट पहुंचा रहा है। हिंदुस्तानी भाउ ने मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा कि वे एकता और उसकी मां को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन