बिग बॉस 13 फिनाले, 15 फरवरी हाईलाइट्स: बिग बॉस सीजन 13 का वो दिन आ गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले हो गया और बिग बॉस सीजन 13 को उसका विनर भी मिल चुका है। फिनाले में जो कंटेस्टेंट पहुंचे उसमें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, आरती सिंह और आसिम रियाज शामिल थे। इसमें से सबसे पहले पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपये लिए और घर से अपनी मर्जी से बेघर हो गए। आरती सिंह को उनकी मां बिग बॉस के घर के अंदर से ले गईं और इसके बाद रोहित शेट्टी पहुंचे और रश्मि देसाई को घर से बाहर ले गए। इसके बाद बचे सिद्धार्थ, शहनाज और आसिम। टॉप 2 में सिद्धार्थ और आसिम पहुंचे और फिर विनर बने सिद्धार्थ शुक्ला। आइए नजर डालते हैं बिग बॉस सीजन 13 की हाईलाइट्स पर...
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले हाईलाइट्स: सिद्धार्थ शुक्ला बने इस सीजन के विजेता
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले हाईलाइट्स: सिद्धार्थ शुक्ला बने इस सीजन के विजेता
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले हाईलाइट्स: बिग बॉस 13 का आज समापन हो गया और बिग बॉस को इस सीजन का विनर सिद्धार्थ शुक्ला के रूप में मिल गया है।
बिग बॉस 13 फिनाले, 15 फरवरी LIVE
-
12:36 AM (IST) Feb 16, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला बने बिग बॉस 13 के विनर
आसिम को पछाड़कर सिद्धार्थ शुक्ला बने बिग बॉस 13 के विजेता।
-
12:22 AM (IST) Feb 16, 2020
सिद्धार्थ डे कर रहे हैं गुवाहाटी से लाइव रिपोर्टिंग
वरुण धवन, करण जौहर, रणवीर सिंह ने बताया उनकी नजर में कौन होगा बिग बॉस का विनर। ये सारे सितारे असम के गुवाहाटी में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए पहुंचे हुए हैं।
-
12:20 AM (IST) Feb 16, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज ने साथ में किया रोमांटिक डांस
शहनाज के एविक्ट होने के बाद दिखा सिड नाज़ का रोमांटिक डांस नंबर।
-
12:09 AM (IST) Feb 16, 2020
शहनाज गिल हुईं घर से बेघर
सलमान खान ने भारी दिल से बताया कि शहनाज गिल बिग बॉस के घर से बेघर होती हैं। अब टॉप 2 में बचे हैं सिद्धार्थ और आसिम।
-
11:52 PM (IST) Feb 15, 2020
-
11:47 PM (IST) Feb 15, 2020
रश्मि देसाई हुईं एविक्ट
रोहित शेट्टी ने आकर किया ऐलान कि रश्मि देसाई हुईं घर से बेघर। सिद्धार्थ, शहनाज और आसिम हुए सेफ।
-
11:36 PM (IST) Feb 15, 2020
शहनाज हुईं सेफ
टॉप 3 में पहुंची शहनाज गिल
-
11:34 PM (IST) Feb 15, 2020
बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट बने खतरों के खिलाड़ी
रोहित शेट्टी घर के अंदर पहुंचे हैं और बिग बॉस के फाइनलिस्ट से करवा रहे हैं चूहे वाला टास्क
-
11:29 PM (IST) Feb 15, 2020
रोहित शेट्टी के साथ खतरों के खिलाड़ी की पूरी टीम पहुंची है बिग बॉस के घर के अंदर
रोहित शेट्टी के साथ करण पटेल, अदा खान, करिश्मा तन्ना समेत खतरों के खिलाड़ी के तमाम कंटेस्टेंट पहुंचे हैं बिग बॉस के घर के अंदर। एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर लेकर जाएंगे रोहित शेट्टी।
-
11:27 PM (IST) Feb 15, 2020
सलमान की मां भी देखने पहुंची हैं बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले
सलमान खान की मां सलमा खान भी पहुंची हैं बिग बॉस 13 का फिनाले देखने पहुंची हैं।
-
11:14 PM (IST) Feb 15, 2020
रोहित शेट्टी ने ली घर में एंट्री
रोहित शेट्टी बिग बॉस के घर के अंदर पहुंचे और एक कंटेस्टेंट को लेकर जाएंगे घर से बाहर
-
11:10 PM (IST) Feb 15, 2020
मधुरिमा और विशाल ने किया साथ में डांस परफॉर्मेंस
तेरी मेरी मत मारी... गाने पर विशाल और मधुरिमा ने हिलाई कमरिया।
-
11:06 PM (IST) Feb 15, 2020
गुत्थी बनकर बिग बॉस घर के अंदर पहुंचे सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर बिग बॉस के घर के अंदर गुत्थी बनकर पहुंचे हैं और कर रहे हैं शहनाज गिल की शादी के पहले की रस्में।
-
11:04 PM (IST) Feb 15, 2020
आरती सिंह ने किया सलमान खान संग डांस
आरती ने सलमान से कहा ट्रॉफी तो नहीं मिली लेकिन मैं आपके साथ डांस करना चाहती हूं। सलमान ने उनकी बात नहीं टाली और साथ में किया डांस।
-
11:00 PM (IST) Feb 15, 2020
आरती की मां ने आकर किया आरती का एविक्शन
आरती हुई बिग बॉस से बाहर।
-
10:44 PM (IST) Feb 15, 2020
बिग बॉस के घर के अंदर पहुंचे हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ
कैफ और हरभजन से मिलकर खुश हुए घरवाले।
-
10:40 PM (IST) Feb 15, 2020
मोहम्मद कैफ और हरभजन सिंह पहुंचे बिग बॉस 13 के फिनाले पर
हरभजन सिंह चाहते हैं कि जीते शहनाज गिल। मोहम्मद कैफ भी कर रहे हैं शहनाज गिल को सपोर्ट।
-
10:37 PM (IST) Feb 15, 2020
बिग बॉस 13 के इन कंटेस्टेंट को आबू धाबी में मिलेगा वकेशन गिफ्ट
बिग बॉस 13 के विनर को छोड़कर बाकी के 4 कंटेस्टेंट को मिलेगा आबूधाबी में घूमने का मौका। बिग बॉस की तरफ से होगा ये वकेशन। इसमें ये कंटेस्टेंट अपने साथ किसी एक को ले जा सकते हैं।
-
10:09 PM (IST) Feb 15, 2020
अमिताभ बच्चन के लुक में पहुंचे सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर एक बार फिर हंसाने के लिए नये अवतार में आ गए हैं सामने। इस बार सुनील ग्रोवर अमिताभ बच्चन के लुक में नजर आ रहे हैं।
-
10:08 PM (IST) Feb 15, 2020
आसिम ने पहनाई हिमांशी खुराना को रिंग
एक बार फिर आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना को पहनाई रिंग
-
10:07 PM (IST) Feb 15, 2020
आसिम और हिमांशी का रोमांटिक डांस
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने रोमांटिक डांस करके अपने फैन्स को दिया तोहफा...
-
10:06 PM (IST) Feb 15, 2020
पारस, माहिरा और शहनाज गिल का डांस
पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और शहनाज गिल ने किया साथ में डांस
-
10:00 PM (IST) Feb 15, 2020
पारस छाबड़ा 10 लाख का बैग लेकर बिग बॉस 13 के घर से निकल गए पारस छाबड़ा
टॉप 6 कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने जरा सा भी वक्त नहीं लिया और 10 लाख रुपये का बैग लेकर घर से बाहर हो गए।
-
9:51 PM (IST) Feb 15, 2020
आरती सिंह ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को कह दिया मनमोहन देसाई
आरती सिंह ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को मनमोहन देसाई कह दिया तो सलमान खान हंसते हंसते हुए सराबोर
-
9:49 PM (IST) Feb 15, 2020
सलमान खान बनकर पहुंचे सुनील ग्रोवर
शाहरुख, मनमोहन के बाद सुनील ग्रोवर ने लिया सलमान खान का रूप।
-
9:47 PM (IST) Feb 15, 2020
शाहरुख खान के बाद अजय देवगन के लुक में दिखे सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर अजय देवगन और मनमोहन सिंह के लुक में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखे।
-
9:46 PM (IST) Feb 15, 2020
शाहरुख खान के लुक में नजर आए सुनील ग्रोवर
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर पहले डोनाल्ड ट्रंप और फिर शाहरुख खान के लुक में नजर आए।
-
9:45 PM (IST) Feb 15, 2020
बिपाशा बसु ने आरती सिंह को कहा डिजर्विंग विनर
बिपाशा बसु ने आरती का नेचर और काम अच्छा लगा।
-
9:29 PM (IST) Feb 15, 2020
मां को देखकर फूट-फूटकर रोने लगी रश्मि देसाई
अपनी मां को देखकर रश्मि देसाई फूट-फूटकर रोने लगी। आसिम की मां भी बेटे को देखकर हुईं इमोशनल।
-
9:23 PM (IST) Feb 15, 2020
घरवालों को स्क्रीन पर देखकर इमोशनल हुए बिग बॉस कंटेस्टेंट
बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट को बिग बॉस दिखा रहे हैं उनके घरवालों के इमोशनल मैसेज। घरवालों को देखकर कंटेस्टेंट्स हुए इमोशनल।
-
9:20 PM (IST) Feb 15, 2020
ग्रैंड फिनाले में पहुंचकर इमोशनल हुईं शहनाज गिल, हैं नर्वस
-
9:07 PM (IST) Feb 15, 2020
आसिम, सिद्धार्थ, आरती, पारस, रश्मि और शहनाज के साथ सलमान खान का डांस
'अल्लाह दुहाई है' गाने पर बिग बॉस फाइनलिस्ट ने सलमान खान संग किया डांस
-
9:04 PM (IST) Feb 15, 2020
शुरू हुआ बिग बॉस 13 का फिनाले
सलमान खान लेकर आ गए हैं बिग बॉस सीजन 13 का फिनाले
-
8:59 PM (IST) Feb 15, 2020
-
6:37 PM (IST) Feb 15, 2020
कलर्स चैनल ने शेयर की हैंडसम हंक सिद्धार्थ शुक्ला की जर्नी
-
6:37 PM (IST) Feb 15, 2020
कलर्स चैनल ने शेयर की हैंडसम हंक सिद्धार्थ शुक्ला की जर्नी
-
4:47 PM (IST) Feb 15, 2020
बिग बॉस फिनाले के बाद शहनाज और पारस का स्वयंवर
बिग बॉस 13 के फिनाले के बाद शहनाज और पारस करेंगे स्वयंवर, चुनेंगे अपना जीवनसाथी
-
4:44 PM (IST) Feb 15, 2020
सिद्धार्थ और आसिम साथ देंगे डांस परफॉर्मेंस
सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज बिग बॉस के घर के अंदर खूब झगड़ते दिखें मगर दोनों फिनाले पर साथ करेंगे डांस परफॉर्मेंस
-
4:42 PM (IST) Feb 15, 2020
सिद्धार्थ और रश्मि आज करेंगे साथ में डांस
सिद्धार्थ और रश्मि का लव हेट रिलेशन बिग बॉस 13 के घर के अंदर खूब चला। अब फिनाले में दोनों साथ करेंगे डांस...