1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: टॉप 5 की रेस से बाहर हुईं आरती सिंह, सलमान खान ने की जमकर तारीफ

बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: टॉप 5 की रेस से बाहर हुईं आरती सिंह, सलमान खान ने की जमकर तारीफ

 Published : Feb 15, 2020 11:09 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 11:12 pm IST

आरती सिंह के बाहर होने के बाद अब सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज और रश्मि देसाई ही बचे हैं।

bigg boss 13 grand finale arti singh- India TV Hindi
बिग बॉस 13 से आरती सिंह हुईं बाहर

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 अंतिम पड़ाव पर है। थोड़ी ही देर में इस सीजन का विनर अनाउंस किया जाएगा। टॉप 5 में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल, रश्मि देसाई और आरती सिंह थे, लेकिन कम वोट मिलने के कारण आरती इस रेस से बाहर हो गई हैं।

आरती सिंह की मां घर के अंदर गईं और अपनी बेटी को बाहर लेकर आईं। सलमान खान ने आरती की काफी तारीफ की और कहा कि उन्होंने स्ट्रॉन्ग गेम खेला। स्टेज पर आने के बाद आरती ने कहा कि 'मैं हीरो नंबर 1 की भांजी हूं। मुझे पहले ही हफ्ते वीक बोला गया, लेकिन अब लोग मुझे आरती सिंह के नाम से जानते हैं।' इसके बाद आरती की डिमांड पर सलमान ने आरती के साथ डांस भी किया।

आरती सिंह ने ये भी बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई टॉप 2 में होंगे। हालांकि, वो चाहती हैं कि सिद्धार्थ शो जीते। 

बता दें कि इससे पहले पारस छाबड़ा ने शो से क्विट कर लिया था। उन्होंने 10 लाख रुपये का बैग लेकर बाहर जाना उचित समझा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन