1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: 'अमिताभ बच्चन' बनकर सुनील ग्रोवर ने की कॉमेडी, सलमान खान भी हंस-हंसकर हुए लोटपोट

बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: 'अमिताभ बच्चन' बनकर सुनील ग्रोवर ने की कॉमेडी, सलमान खान भी हंस-हंसकर हुए लोटपोट

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Feb 15, 2020 10:22 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 10:22 pm IST

सुनील ग्रोवर ने शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर कई बड़ी हस्तियों की मिमिक्री भी की।

Bigg Boss 13 Grand Finale sunil grover- India TV Hindi
'अमिताभ बच्चन' बनकर बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे सुनील ग्रोवर

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर 'अमिताभ बच्चन' बनकर पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया। खुद सलमान खान भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।

सुनील ग्रोवर ने पहले तो मजाकिया अंदाज में सभी का अभिवादन किया। इसके बाद ऐसी कविता सुनाई, जिसमें वो डायलॉग्स थे, जो घरवालों ने एक-दूसरे को लड़ाई-झगड़ों के दौरान बोले थे। ये कविता सुनकर सभी खूब हंसे।

बता दें कि पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपये का बैग लेकर शो छोड़ दिया है। अब घर में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल, रश्मि देसाई और आरती सिंह बचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरती भी कम वोट मिलने के कारण बाहर हो जाएंगी।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन