पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में शहनाज गिल का बर्ताव देखने के बाद सलमान खान घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने शहनाज को अपना व्यवहार बदलने की नसीहत दी। वहीं, टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनर अप हिना खान भी घर के अंदर दाखिल हुईं और शो के फिनाले से करीब एक महीने पहले जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आईं।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13: फिनाले से 1 महीने पहले जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आईं हिना खान, किसे मिलेगी 'एलीट क्लब' की मेंबरशिप!
Bigg Boss 13: फिनाले से 1 महीने पहले जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आईं हिना खान, किसे मिलेगी 'एलीट क्लब' की मेंबरशिप!
बिग बॉस 13 में शहनाज गिल का ड्रामा देखने के बाद सलमान खान घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने शहनाज को समझाया कि अपना एटीट्यूड बदल दें।
bigg boss 13 january 13 latest episode salman khan
-
11:47 PM (IST) Jan 13, 2020
घर के अंदर आईं हिना खान
'एलीट क्लब' की मेंबरशिप में हिना खान का अहम रोल है। वे फैसला करेंगी कि किसे मेंबरशिप दी जाए और किसे नहीं। असीम रियाज और शहनाज गिल की तरफ से आरती सिंह व रश्मि देसाई ने ये बताने के लिए आईं कि कौन ज्यादा बेहतर है।
-
11:37 PM (IST) Jan 13, 2020
बिग बॉस ने बताया 'एलीट क्लब' का फायदा
बिग बॉस ने घरवालों को 'एलीट क्लब' के बारे में बताया कि इस क्लब की मेंबरशिप मिलने वाले सदस्य को एक बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। वो पूरे सीजन में कभी भी अपनी मर्जी से एक हफ्ते के लिए नॉमिनेशन से बच सकता है। मेंबरशिप के लिए सबसे पहले असीम रियाज और शहनाज का आमना-सामना हुआ, जिसमें दोनों को ये बताना होगा कि वो सामने वाले से ज्यादा बेहतर हैं।
-
11:31 PM (IST) Jan 13, 2020
असीम रियाज और शेफाली जरीवाला में हुआ झगड़ा
शेफाली जरीवाला और असीम रियाज में काम करने को लेकर झगड़ा हो गया। असीम ने शेफाली को उनसे दूर रहने की सलाह दी।
-
11:29 PM (IST) Jan 13, 2020
पारस और माहिरा की हुई लड़ाई
पारस छाबड़ा ने एक बार फिर माहिरा शर्मा को किस किया, जिस पर वो नाराज हो गईं और उन्हें 'नल्ला पाव' कह दिया, जिसे सुनकर पारस भड़क गए और माहिरा से बात करनी बंद कर दी।
-
11:14 PM (IST) Jan 13, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला को मना रही हैं शहनाज
शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को मनाने की कोशिश की। उन्होंने सिद्धार्थ से कहा कि 'मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम पर सिर्फ मेरा हक है। मैं यहां गेम नहीं, बल्कि तुम्हें जीतने आई हूं।'
-
11:02 PM (IST) Jan 13, 2020
मधुरिमा के बर्ताव से विशाल हुए नाराज
शेफाली जरीवाला से लड़ने के बाद मधुरिमा तुली अपने खास दोस्त विशाल आदित्य सिंह पर भड़कने लगी, लेकिन विशाल ने उन्हें बताया कि उनका बर्ताव गलत है। इसके बाद दोनों में जमकर झगड़ा हुआ।
-
10:59 PM (IST) Jan 13, 2020
मधुरिमा और शेफाली में हुई लड़ाई
मधुरिमा तुली और शेफाली जरीवाला के बीच बर्तन धोने को लेकर खूब झगड़ा हुआ। दोनों ने एक-दूसरे पर कई कमेंट्स किए। शेफाली ने मधुरिमा को 'कामचोर' का टैग दे दिया। वहीं, शहनाज ने मधुरिमा के कान में ऐसी बात कही कि उनकी लड़ाई और ज्यादा बढ़ गई।
-
10:49 PM (IST) Jan 13, 2020
माहिरा, पारस और शेफाली को नहीं पसंद आया शहनाज का बर्ताव
माहिरा शर्मा और शेफाली जरीवाला को शहनाज गिल का सलमान खान के प्रति बर्ताव अच्छा नहीं लगा। दोनों पारस छाबड़ा के साथ मिलकर शहनाज की बुराई कर रहे हैं।
-
10:44 PM (IST) Jan 13, 2020
सिद्धार्थ से नाराज हैं शहनाज
शहनाज गिल नाराज होकर खाना नहीं खा रही हैं। सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शहनाज उन्हें दूर रहने के लिए कह रही हैं।
-
10:41 PM (IST) Jan 13, 2020
सलमान खान घर के अंदर हुए दाखिल
सलमान खान घर के अंदर दाखिल हुए। शहनाज गिल ने उनसे माफी मांगी। इसके बाद सलमान ने उन्हें समझाया कि खुद को मारने और रोने वाले एटीट्यूड को बदलना होगा।