सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 13 में रोजाना कुछ न कुछ देखने को मिल रहा है। फिर चाहे सदस्यों के बीच घमासान लड़ाई हो या फिर एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाना। जहां एक ओर इस सप्ताह सिद्धार्थ-आसिम की लड़ाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। पारस और शहनाज का कहना है कि इस लड़ाई के पीछे मास्टरमाइंड शेफाली है।
वहीं दूसरी ओर इस सप्ताह घर का कैप्टन बनने के लिए हर सदस्य कोई भी हद पार करने को तैयार है। पारस की टीम में कोई सहमति न होने के कारण सिद्धार्थ और हिमांशी के बीच काटे की टक्कर होगी। अब देखना होगा कि आखिर घर का अगला कैप्टन कौन बनता है।