1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Highlights: 'सांप सीढ़ी' गेम में सिद्धार्थ शुक्ला ने लड़कियों के साथ की हाथापाई

Bigg Boss 13 Highlights: 'सांप सीढ़ी' गेम में सिद्धार्थ शुक्ला ने लड़कियों के साथ की हाथापाई

 Updated : Oct 24, 2019 06:02 am IST

टीवी के सबसे फेमस शो बिग बॉस 13 के हाउस में काफी कुछ दिलचस्प हो रहा है। शेफाली बग्गा vivo की एंकर बनकर घरवालों की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प सवाल करते हुए नजर आ रही हैं।

बिग बॉस 13- India TV Hindi
बिग बॉस 13

टीवी के सबसे फेमस शो बिग बॉस 13 के हाउस में काफी कुछ दिलचस्प देखने को मिला। शेफाली बग्गा vivo की एंकर बनकर घरवालों की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प सवाल करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ आज घर में शुरू हुआ 'सांप सीढ़ी' का मजेदार गेम। इस सांप सीढ़ी के गेम की वजह से घरवालों आपस में ही लड़ते हुए नजर आए।

Bigg Boss 13 Highlights: देखिए शेफाली बग्गा ने शहनाज गिल से इंटरव्यू लेते हुए क्या सवाल किये...

Auto Refresh
Refresh
  • 11:39 PM (IST)
    Posted by Swati Singh

    बिग बॉस रद्द की सांप सीढ़ी का गेम

    बिग बॉस ने सांप सीढ़ी का गेम अगले आदेश तक किया रद्द।

  • 11:21 PM (IST)
    Posted by Swati Singh

    देवोलिना भट्टाचार्जी और शहनाज गिल के बीच हुई धक्का मु्क्की, बीच में आया सिद्धार्थ शुक्ला

    देवोलिना भट्टाचार्जी और शहनाज गिल के बीच हुई धक्का मु्क्की, बीच में आया सिद्धार्थ शुक्ला। इसी लड़ाई में रश्मि देसाई भी कुद पड़ी।

  • 11:09 PM (IST)
    Posted by Swati Singh

    सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलिना भट्टाचार्जी के बीच हुई झड़प

    देवोलिना भट्टाचार्जी ने सिद्धार्थ शुक्ला की सीढ़ी तोड़ी और देवोलिना भट्टाचार्जी और शहनाज गिल के बीच हुई हाथापाई।

  • 11:02 PM (IST)
    Posted by Swati Singh

    सिद्धार्थ और माहिरा शर्मा के बीच हुई धक्का मु्क्की

    सिद्धार्थ और माहिरा शर्मा के बीच हुई धक्का मु्क्की। माहिरा शर्मा ने कहा सिद्धार्थ ने गेम के दौरान उनके साथ धक्का मुक्की की है।

  • 10:57 PM (IST)
    Posted by Swati Singh

    सांप सीढ़ी गेम के बीच माहिरा शर्मा और शहनाज के बीच हुई लड़ाई

    सांप सीढ़ी गेम के बीच शहनाज गिल और माहिरा शर्मा के बीच हुई लड़ाई।

  • 10:53 PM (IST)
    Posted by Swati Singh

    पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ के बीच लड़ाई शुरु

    पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच सांप और सीढ़ी के बीच लड़ाई शुरू हो गई। सिद्धार्थ ने दूसरे टीम के लोगों के सभी सीढ़ी तोड़ दी।

  • 10:50 PM (IST)
    Posted by Swati Singh

    सांप सीढ़ी का गेम शुरू हो गया

    घर में शुरु हो गया सांप सीढ़ी का गेम.. घरवाले मिट्टी से सांप और सीढी बना रहे हैं। 

  • 10:40 PM (IST)
    Posted by Swati Singh

    घर में शुरू होने जा रहा है सांप सीढी का खेल

    घर में शुरू होने जा रहा है सांप सीढी का खेल। खेल की संचालक आरती सिंह होंगी।

  • 10:39 PM (IST)
    Posted by Swati Singh

    शेफाली गिल ने पारस छाबड़ा से किया प्यार का इजहार

    शेफाली गिल ने पारस छाबड़ा के बाद सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे पर लिपस्टिक लगाने आई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन