Bigg Boss 13 Written Updates: तबीयत खराब की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला को सीक्रेट रुम में भेजा गया था ताकि वह वहां आराम कर सके। मगर उनकी तबीयत ठीक ना होने की वजह से आज बिग बॉस उन्हें कुछ दिनों के लिए अस्पताल भेजा गया है ताकि वह जल्दी ठीक होकर घर वापिस आ सके। वहीं सभी घरवाले ने मिलकर विशाल और शेफाली बग्गा को जेल में भेजा है। जहां सना और विशाल ने देवदास और पारो बन सभी को एंटरटेन किया।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Written Updates: विशाल-शहनाज बने देवदास और पारो, सिद्धार्थ को भेजा गया अस्पताल
Bigg Boss 13 Written Updates: विशाल-शहनाज बने देवदास और पारो, सिद्धार्थ को भेजा गया अस्पताल
Bigg Boss 13 Written Updates: तबीयत खराब की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल भेजा गया है वहीं विशाल-शहनाज बने देवदास पारो।
Bigg Boss 13 Written Updates: विशाल-शहनाज बने देवदास और पारो, सिद्धार्थ को भेजा गया अस्पताल
-
11:44 PM (IST) Dec 13, 2019
पारस और माहिरा कर रहे हैं शहनाज गिल की फीलिंग की बात
पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा कर रहे हैं शहनाज गिल की फीलिंग की बात।
-
11:34 PM (IST) Dec 13, 2019
लग्जरी बजट का सामान आसिम, विशाल और शेफाली बग्गा नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
आसिम टास्क हारने और विशाल-शेफाली बग्गा के जेल में होने की वजह से इन तीनों को लग्जरी बजट का सामान इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।
-
11:20 PM (IST) Dec 13, 2019
लग्जरी टास्क में पारस छाबड़ा से हारे आसिम
लग्जरी टास्क में आसिम पारस से 400 रुपए से हार गए हैं। अब जो पैसे पारस को मिले हैं वह लग्जरी बजट की शॉपिंग कर सकते हैं।
-
11:04 PM (IST) Dec 13, 2019
पारस और आसिम को मिला लग्जरी बजट टास्क
पारस और आसिम को दुकान लगाकर सामान बेचना है। जिसमें घरवालों को ग्राहक बन पारस और आसिम से सामान खरीदना है।
-
10:58 PM (IST) Dec 13, 2019
विशाल-शहनाज बने देवदास और पारो
विशाल जेल में हैं और शहनाज घर के बाहर हैं। दोनों एंटरटेन करने के लिए देवदास-पारो बन गए हैं।
-
10:56 PM (IST) Dec 13, 2019
बिग बॉस ने सजा के लिए भेजे गंदे बर्तन
बिग बॉस ने विशाल और शेफाली बग्गा को सजा के लिए गंदे बर्तन भेजे हैं। शेफाली बग्गा गंदे बर्तन धोने के लिए हां कर देती हैं।
-
10:53 PM (IST) Dec 13, 2019
घरवालों ने सहमति से विशाल और शेफाली बग्गा को भेजा जेल में
घरवाले आपसी सहमति से विशाल और शेफाली बग्गा को जेल में भेजना चाहते हैं। घरवाले दोनों को जेल में भेजने की सजा देते हैं।
-
10:53 PM (IST) Dec 13, 2019
विशाल और रश्मि देसाई के बीच हुई लड़ाई
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की वीडियो पर विशाल के कमेंट को लेकर हो रही है लड़ाई। विशाल और रश्मि के बीच हुई लड़ाई।
-
10:42 PM (IST) Dec 13, 2019
चिट्ठी फाड़ने के लिए आसिम ने मांगी माहिरा ने माफी
कैप्टेंसी टास्क में माहिरा शर्मा की चिट्ठी फाड़ने के बाद अब आसिम उनसे माफी मांग रहे हैं।
-
10:40 PM (IST) Dec 13, 2019
'चोर बाजारी' गाने से हुई नए दिन की शुऊआत
बिग बॉस के घर में नए दिन की शुरूआत चोर बाजारी गाने से हुई। जिसके बाद सभी घरवालों ने डांस किया।
-
10:38 PM (IST) Dec 13, 2019
देर रात सभी घरवालों ने किया सिद्धार्थ शुक्ला को बर्थ डे विश
सिद्धार्थ शुक्ला का आज जन्मदिन है। मगर उनके घर में ना होने की वजह से सभी घरवालों ने देर रात उनके लिए बर्थ डे गाना गाया।
-
10:37 PM (IST) Dec 13, 2019
कैप्टन विकास गुप्ता के कमरे में सोएंगी शेफाली बग्गा
कैप्टन विकास गुप्ता ने आकर पूछा उनके साथ शेफाली और पारस में से कौन सोएंगा। जिसके बाद शेफाली कैप्टन के कमरे में चली जाती हैं।
-
10:35 PM (IST) Dec 13, 2019
बेड को लेकर शेफाली बग्गा और पारस छाबड़ा के बीच हुई लड़ाई
पारस और शेफाली बग्गा के बीच बेड को लेकर लड़ाई हो रही है। पारस कह रहे हैं मैं अपने बेड पर सोउंगा शेफाली वहां नहीं सोएंगी।
-
10:32 PM (IST) Dec 13, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला को कराया गया अस्पताल में एडमिट
सिद्धार्थ शुक्ला की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया जा रहा है। वह कुछ दिनों डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे।