Bigg Boss 13 Live Weekend Ka Vaar: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में रविवार को 'नच बलिए 9' के प्रतिभागी रह चुके विशाल आदित्य सिंह ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की। कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ शावर टास्क हुआ, जिसमें सलमान खान ने मज़ेदार सवाल पूछे। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख ने 'मरजावां' को प्रमोट किया और घरवालों के बीच टास्क कराया। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: घरवालों ने एक-दूसरे पर जमकर निकाली भड़ास, विशाल आदित्य सिंह की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: घरवालों ने एक-दूसरे पर जमकर निकाली भड़ास, विशाल आदित्य सिंह की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में रविवार को रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'मरजावां' का प्रमोशन किया और विशाल आदित्य सिंह ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की।
Bigg Boss 13 Live Weekend Ka Vaar with Salman Khan
-
10:33 PM (IST) Nov 10, 2019
घर के अंदर एंट्री करते ही विशाल ने किया धमाका
विशाल आदित्य सिंह ने घर के अंदर लेते ही धमाका किया और घरवालों के 'गलतफहमी के गुब्बारे' फोड़े। विशाल ने रश्मि, सिद्धार्थ, आरती, हिंदुस्तानी भाऊ, शहनाज और खेसारी लाल यादव का गुब्बारा फोड़ा। विशाल को देख कई सदस्य हैरान रह गए।
-
10:23 PM (IST) Nov 10, 2019
सलमान ने कराया 'गलतफहमियों का गुब्बारा' वाला टास्क
सलमान खान ने घरवालों के बीच 'गलतफहमियों का गुब्बारा' वाला टास्क कराया। भाऊ ने शहनाज, हिमांशी ने शहनाज, शेफाली ने देवोलीना, सिद्धार्थ ने आरती, आरती ने माहिरा शर्मा, देवोलीना ने शेफाली, अरहान ने सिद्धार्थ, पारस ने असीम, माहिरा ने पारस, असीम ने अरहान, शहनाज ने खेसारी लाल यादव, खेसारी लाल यादव ने शहनाज का गुब्बारा फोड़ा।
-
10:17 PM (IST) Nov 10, 2019
सलमान ने विशाल आदित्य सिंह से पूछे मज़ेदार सवाल
सलमान खान ने विशाल आदित्य सिंह से मज़ेदार सवाल पूछे। पहला सवाल था कि क्या आपने अपने से बड़ी उम्र की महिला संग रोमांस किया है? विशाल के हां कहने पर सलमान ने भी मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि हां, मैंने भी किया। सलमान ने दूसरा सवाल पूछा कि क्या आपने गर्लफ्रेंड के लिए कुक किया है? विशाल ने इसका जवाब हां दिया। सलमान ने पूछा कि अगले पांच साल में शादी की कोई संभावना है? ये सवाल पढ़ते ही सलमान ने मज़ाक में कहा कि मुझे ऐसा क्यों लगता है कि ये सारे सवाल मेरे लिए हैं। इसके बाद विशाल ने कहा कि नहीं, अभी मैं शादी नहीं करूंगा।
-
9:59 PM (IST) Nov 10, 2019
विशाल आदित्य सिंह ने दी शानदार परफॉर्मेंस
विशाल आदित्य सिंह ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। बता दें कि विशाल 'नच बलिए 9' में टीवी एक्ट्रेस मधुरिमा तूली के पार्टनर थे।
-
9:50 PM (IST) Nov 10, 2019
सलमान ने रितेश-सिद्धार्थ संग खेला गेम
सलमान खान ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के साथ स्टेज पर गेम खेला। इस दौरान तीनों ने जमकर मस्ती की।
-
9:49 PM (IST) Nov 10, 2019
देवोलीना और शेफाली के बीच हुई बहस
शेफाली जरीवाला और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच अब खुलेआम बहस होने लगी है। दोनों ने एक-दूसरे पर काफी कमेंट्स किए।
-
9:46 PM (IST) Nov 10, 2019
अरहान-सिद्धार्थ के बीच हुई बहस
'मरजावां' की टीम के बाहर जाने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और अरहान खान के बीच फिर से बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे को काफी कुछ कहा। असीम ने सिद्धार्थ का साथ दिया।
-
9:41 PM (IST) Nov 10, 2019
रितेश-सिद्धार्थ ने घरवालों के साथ खेला गेम
रितेश देशमुख और सिद्धार्थ शुक्ला ने घरवालों के साथ कई गेम खिलाए, जिसमें सभी ने जमकर मस्ती की।
-
9:40 PM (IST) Nov 10, 2019
शेफाली ने देवोलीना पर भड़ास निकाली
शेफाली ने देवोलीना से कहा कि आपको दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए, नहीं तो आप देख लीजिए।
-
9:40 PM (IST) Nov 10, 2019
हिमांशी ने असीम पर निकाली भड़ास
हिमांशी खुराना ने असीम पर भड़ास निकालते हुए कहा कि मेरी सगाई हो चुकी है। आप फ्लर्ट ना किया करें।
-
9:39 PM (IST) Nov 10, 2019
रश्मि ने सिद्धार्थ को चेतावनी दी
रश्मि ने सिद्धार्थ को चेतावनी देते हुए कहा कि आपने जो बोला है, वो ना भूलें।
-
9:39 PM (IST) Nov 10, 2019
शहनाज ने सिद्धार्थ को बुलाया
शहनाज ने सिद्धार्थ को कहा कि अच्छा हुआ आपका टाइम पर पता चल गया। आप मेरी दोस्ती नहीं, दुश्मनी के लायक हैं।
-
9:39 PM (IST) Nov 10, 2019
असीम ने अरहान पर निकाली भड़ास
असीम ने कहा कि अरहान हमेशा कहते हैं कि बाहर निकलो, तब देखूंगा, जो दिखाना है वो घर में दिखाओ।
-
9:39 PM (IST) Nov 10, 2019
माहिरा ने पारस पर निकाली भड़ास
माहिरा ने पारस पर भड़ास निकालते हुए कहा कि अगर अगली बार मुझे हाथ लगाया तो तेरा मुंह तोड़ दूंगी।
-
9:35 PM (IST) Nov 10, 2019
आरती ने पारस पर निकाली भड़ास
आरती ने पारस पर भड़ास निकालते हुए कहा कि ये शो पब्लिक का है और उन्हें कोई बाहर नहीं निकाल सकता।
-
9:34 PM (IST) Nov 10, 2019
पारस ने सिद्धार्थ पर निकाली भड़ास
पारस छाबड़ा ने सिद्धार्थ शुक्ला पर भड़ास निकाली और कहा कि टास्क को टास्क की तरह खेला करो।
-
9:33 PM (IST) Nov 10, 2019
देवोलीना ने शेफाली पर निकाली भड़ास
देवोलीना भट्टाचार्जी ने शेफारी जरीवाला पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि वो घर की कैप्टन बनी हैं, दोस्तों की नहीं, इसलिए उन्हें सभी के बारे में सोचना चाहिए।
-
9:32 PM (IST) Nov 10, 2019
घर के अंदर पहुंचे रितेश और सिद्धार्थ
सिद्धार्थ और रितेश घर के अंदर पहुंचे। उन्होंने घरवालों के बीच एक टास्क कराया, जिसमें सभी सदस्यों को एक-दूसरे के खिलाफ अपनी भड़ास निकालनी थी।
-
9:31 PM (IST) Nov 10, 2019
रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे स्टेज पर
'मरजावां' के एक्टर रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टेज पर पहुंचे। उन्होंने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।
-
9:30 PM (IST) Nov 10, 2019
दर्शक ने खेसारी लाल यादव से पूछा सवाल
एक दर्शक ने खेसारी लाल यादव से सवाल पूछा कि आपने घर के अंदर जाने से पहले बहुत कुछ बोला था, लेकिन आप अभी तक दिख नहीं रहे हैं। खेसारी ने कहा कि मैं अभी सब कुछ समझ रहा हूं, जल्द ही सब कुछ ठीक करूंगा।
-
9:27 PM (IST) Nov 10, 2019
हिंदुस्तानी भाऊ और शहनाज के साथ हुआ शावर टास्क
सलमान खान ने पूछा कि दोनों में कौन नंबर वन एंटरटेनर है? दोनों ने हिंदुस्तानी भाऊ का नाम लिया, लेकिन घरवाले सहमत नहीं हुए। सलमान ने पूछा कि दोनों में से किसकी इंग्लिश बेहतर है? दोनों ने शहनाज का नाम लिया, लेकिन घरवाले सहमत नहीं हुए और दोनों पर शावर हुआ। फिर सलमान ने पूछा कि वाइल्ड कार्ड में सबसे मजबूत कौन है? दोनों ने भाऊ का नाम लिया, लेकिन कोई सहमत नहीं हुआ। सलमान ने अगला सवाल पूछा कि घर में चिंगारी लगाने का काम कौन करता है? दोनों ने शहनाज का नाम लिया, लेकिन कोई सहमत नहीं हुआ। सलमान ने पूछा कि किसके टॉयलेट जाने के बाद आधे घंटे तक जाने की हिम्मत नहीं होती? दोनों ने एक-दूसरे का नाम लिया। इसके बाद उन पर शावर हुआ।
-
9:23 PM (IST) Nov 10, 2019
रश्मि और देवोलीना के साथ हुआ शावर टास्क
सलमान ने पूछा कि नए सदस्यों में कौन मजबूत है? दोनों ने भाऊ का नाम लिया। सलमान ने पूछा कि कौन वाइल्ड कार्ड एंट्री से खुश नहीं है। दोनों ने सिद्धार्थ का नाम लिया, लेकिन घरवाले सहमत नहीं हुए। सलमान ने पूछा कि शेफाली और आरती में से कौन बेहतर कप्तान साबित होगा। दोनों ने अलग-अलग नाम लिया। सलमान ने अगला सवाल पूछा कि इस घर में कैप्टन बनने लायक कौन नहीं है? दोनों ने फिर अलग-अलग नाम लिया और उन पर शावर हुआ। सलमान ने पूछा कि आप दोनों में से कौन पहले आउट होगा? दोनों ने देवोलीना का नाम लिया, लेकिन घरवाले सहमत नहीं हुए।
-
9:21 PM (IST) Nov 10, 2019
पारस और माहिरा के साथ हुआ शावर टास्क
सलमान ने पारस और माहिरा से पूछा कि कौन सा सदस्य इस घर में अकेले सर्वाइव नहीं कर पाएगा। दोनों ने अलग-अलग नाम लिया। सलमान ने पूछा कि किसे रिश्तों की ज्यादा समझ है? दोनों ने फिर से अलग-अलग नाम लिया। इस घर में किसका होना या ना होना एक समान है? इस पर घरवाले सहमत नहीं हुए और दोनों पर शावर हुआ। सलमान ने अगला सवाल पूछा कि माहिरा के मसले से किसको मसला है? दोनों ने सिद्धार्थ का नाम लिया, लेकिन घरवाले सहमत नहीं हुए। सलमान ने पूछा कि वाइल्ड कार्ड में सबसे पहले जेल कौन जाना डिजर्व करता है? दोनों ने शेफाली का नाम लिया, लेकिन घरवाले सहमत नहीं हुए। दोनों पर फिर शावर हुआ।
-
9:18 PM (IST) Nov 10, 2019
असीम और सिद्धार्थ के साथ हुआ शावर टास्क
असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शावर टास्क हुआ। सलमान ने पूछा कि नए सदस्यों में घर में कौन रहना डिजर्व नहीं करता। दोनों ने अरहान का नाम लिया, लेकिन घरवाले सहमत नहीं हुए और उन पर शावर हुआ। सलमान ने दूसरा सवाल किया कि घर में दिखने के लिए कौन असीम से लड़ाई कर रहा है? इस पर दोनों ने फिर अरहान का नाम लिया, लेकिन घरवाले सहमत नहीं हुए। सलमान ने तीसरा सवाल पूछा कि इस वक्त घर का सबसे बड़ा या बड़ी दलबदलू कौन है? दोनों ने शहनाज का नाम लिया, जिस पर आधे घरवालों ने असहमित जताई। दोनों पर फिर से शावर हुआ। सलमान ने अगला सवाल पूछा कि वाइल्ड कार्ड में सबसे स्ट्रॉन्ग कौन है? इस पर दोनों ने कहा- भाऊ। इस पर सभी घरवाले सहमत हुए। सलमान ने अगला सवाल पूछा- इस घर का कौन-सा सदस्य सिद्धार्थ के अलावा जेल जाना डिजर्व करता है? दोनों ने अरहान का नाम लिया, लेकिन फिर घरवाले सहमत नहीं हुए।
-
9:12 PM (IST) Nov 10, 2019
शहनाज-हिमांशी के झगड़े का फिर हुआ ज़िक्र
सलमान खान ने एक बार फिर शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के पुराने झगड़े का ज़िक्र किया। उनके कहने पर हिमांशी ने गाना भी गाया।
-
9:08 PM (IST) Nov 10, 2019
पिंपल वाले नुस्खे को लेकर सलमान ने उड़ाया मज़ाक
हिंदुस्तानी भाऊ ने एक बार घरवालों को बताया था कि एक नुस्खा है, जिसमें नहाने के बाद अपने अंडरवियर से मुंह पोंछने पर पिंपल खत्म हो जाते हैं। इसको लेकर सलमान खान ने मज़ाक उड़ाया और कहा कि माहिरा को ये नुस्खा बताओ।
-
9:05 PM (IST) Nov 10, 2019
पारस के बर्ताव से नाराज़ हुईं माहिरा
पारस जब माहिरा और शहनाज के साथ असीम-शेफाली के कनेक्शन को लेकर बात रहे थे, तभी शहनाज और माहिरा के बीच कुछ बातचीत हुई जो माहिरा को पसंद नहीं आई। वो नाराज़ हो गईं और पारस को कहा कि ऐसा मत बोलो कि तुम्हारे लिए दो बिल्लियां लड़ रही हैं।
-
9:04 PM (IST) Nov 10, 2019
असीम-शेफाली के कनेक्शन से खुश नहीं हैं पारस
असीम रियाज और शेफाली जरीवाला के कनेक्शन को देखकर पारस छाबड़ा ने माहिरा शर्मा और शहनाज गिल के सामने आपत्ति जताई।
-
9:02 PM (IST) Nov 10, 2019
सलमान खान ने 'बेबी को बेस पसंद है' गाने पर ली एंट्री
सलमान खान ने अपनी फिल्म के गाने 'बेबी को बेस पसंद है' गाने पर स्टेज पर एंट्री ली।
-
6:58 PM (IST) Nov 10, 2019
-
6:56 PM (IST) Nov 10, 2019
-
6:54 PM (IST) Nov 10, 2019
-
6:53 PM (IST) Nov 10, 2019
-
6:51 PM (IST) Nov 10, 2019