पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में शनिवार को सलमान खान ने विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की हरकतों को लेकर उनकी जमकर क्लास लगाई। साथ ही मधुरिमा को निष्काषित कर दिया। इसके अलावा उन्होंने पारस छाबड़ा को भी फटकार लगाई। वहीं, घर के अंदर करण सिंह ग्रोवर, गौतम गुलाटी और विंदु दारा सिंह ने एंट्री की।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13: सलमान खान ने मधुरिमा तुली को किया बेघर, गौतम गुलाटी को देख खुशी से पागल हुईं शहनाज
Bigg Boss 13: सलमान खान ने मधुरिमा तुली को किया बेघर, गौतम गुलाटी को देख खुशी से पागल हुईं शहनाज
बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में गौतम गुलाटी, विंदु दारा सिंह और करण सिंह ग्रोवर मेहमान बनकर घर के अंदर दाखिल हुए।
Bigg Boss 13 Live Weekend Ka Vaar with Salman Khan
-
10:40 PM (IST) Jan 18, 2020
पारस ने सलमान खान से मांगी माफी
पारस छाबड़ा ने अपने व्यवहार के लिए सलमान खान से माफी मांगी। सलमान ने उन्हें अच्छे से रहने और करियर बनाने की सलाह दी। वहीं, माहिरा ने बाद में पारस से कहा कि तुम मेरे अच्छे दोस्त हो।
-
10:24 PM (IST) Jan 18, 2020
पारस छाबड़ा पर भड़के सलमान खान
सलमान खान ने कहा कि पारस ने बोला था कि माहिरा शर्मा उनके लिए सिर्फ प्यादा हैं। आकांक्षा बुरा ना माना करे। ये सुनकर पारस ने क्रिएटिव टीम पर आरोप लगाया कि वो गलत बातें फैला रहे हैं। इसके बाद सलमान उन पर भड़क गए। उन्होंने बताया कि आकांक्षा ने खुद उन्हें फोन किया था और ये सब बताया है।
पारस ने कहा कि आकांक्षा के साथ उनका रिश्ता उलझा हुआ है। वो खुद बीच में आकर मेरा सब काम कर रही है। इस पर सलमान ने पूछा कि क्या सिर्फ तुम मतलब के लिए उसके साथ हो?
-
10:19 PM (IST) Jan 18, 2020
पारस छाबड़ा की खुल रही है पोल
सलमान खान ने माहिरा शर्मा से कहा कि आप दोनों जो भी कर रहे हैं, वो दोस्ती से कहीं बढ़कर है। सलमान ने बताया कि तुम्हारे लिए जो खाना आया था, वो तुम्हारी गर्लफ्रेंड आकांक्षा ने भेजा था। पारस ने भी स्वीकार किया कि उनके पास बंगला नहीं है। उन्होंने असीम से झूठ बोला था। सलमान के कहने पर पारस ने ये भी माना कि आकांक्षा ही उनकी सारी चीजें संभालती हैं।
-
10:15 PM (IST) Jan 18, 2020
पारस छाबड़ा ने की शहनाज के पिता की बेइज्जती
सलमान खान ने शहनाज को बताया कि पारस छाबड़ा ने उनके पिता की बेइज्जती की। इस पर पारस ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन सलमान उन्हें जमकर फटकार लगाई।
-
10:13 PM (IST) Jan 18, 2020
गौतम गुलाटी को देख खुशी से पागल हुईं शहनाज
गौतम गुलाटी को घर में देख शहनाज खुशी से पागल हो गईं। उन्होंने गौतम पर किस की बौछार कर दी। गौतम ने भी उन्हें क्यूट कहा।
-
10:11 PM (IST) Jan 18, 2020
विंदु दारा सिंह ने पारस को दी नसीहत
विंदु दारा सिंह ने पारस छाबड़ा से कहा कि डेढ़ सौ रोमियो के मरने के बाद वो पैदा हुए होंगे। इसके साथ ही माहिरा और उनकी जोड़ी को 'बंटी-बबली' कहा। ये भी बताया कि आकांक्षा की नज़र माहिरा पर है।
-
10:10 PM (IST) Jan 18, 2020
करण सिंह ग्रोवर की हुई एंट्री
बिग बॉस ने घरवालों को फ्रीज होने का आदेश दिया और घर के अंदर करण सिंह ग्रोवर की एंट्री हुई। उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड आरती सिंह से कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। साथ ही बताया कि उनकी पत्नी बिपाशा बासु को असीम रियाज और आरती पसंद हैं।
-
10:08 PM (IST) Jan 18, 2020
हिमांशी खुराना को लेकर सलमान ने किया खुलासा
सलमान खान ने असीम और घरवालों को बताया कि हिमांशी खुराना की शादी नहीं हुई है। उन्हें लगता है कि असीम के प्यार के इजहार की वजह से उनके मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया है। इस पर असीम ने अपनी सफाई दी।
-
10:06 PM (IST) Jan 18, 2020
सलमान खान ने आरती सिंह से किया हंसी-मजाक
सलमान खान ने आरती सिंह को लेकर खूब हंसी-मजाक किया। उन्होंने एडिट किया हुआ एक वीडियो दिखाया, जिसमें आरती हर जगह मौजूद रहती हैं।
-
10:04 PM (IST) Jan 18, 2020
विशाल और सिद्धार्थ शुक्ला की हुई लड़ाई
मधुरिमा तुली के जाने के बाद विशाल आदित्य सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला की खूब लड़ाई हुई। घरवालों ने विशाल से कहा कि प्यार से ज्यादा उन्हें खुद की इज्जत करनी चाहिए।
-
10:01 PM (IST) Jan 18, 2020
सलमान खान ने मधुरिमा तुली को किया बेघर
मधुरिमा तुली ने कुछ दिन पहले अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह को गुस्से से फ्राई पैन से मारा था। इसके बाद बिग बॉस ने दोनों को जेल में बंद कर दिया था। वीकेंड का वार में सलमान खान ने मधुरिमा तुली को बेघर कर दिया।