Bigg Boss 13 Written Update October 24, 2019: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में घरवालों को फटकार लगाने के बाद 'बिग बॉस' ने फिर से 'सांप और सीढ़ी' टास्क शुरू कराया और सभी को अच्छी तरह से खेलने की सलाह दी। इस दौरान कंटेस्टेंट में जमकर बहस और हाथापाई हुई, जिस वजह से फिर से टास्क रद्द कर दिया गया।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Written Update October 24, 2019: फिर रद्द हुआ 'सांप-सीढ़ी' टास्क, घर में नहीं रहना चाहती हैं शेफाली बग्गा
Bigg Boss 13 Written Update October 24, 2019: फिर रद्द हुआ 'सांप-सीढ़ी' टास्क, घर में नहीं रहना चाहती हैं शेफाली बग्गा
'बिग बॉस 13' में घरवालों को फटकार लगाने के बाद 'बिग बॉस' ने फिर से 'सांप और सीढ़ी' टास्क शुरू कराया, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई होने पर टास्क रद्द कर दिया गया।
Bigg Boss 13 Live Written Update 24 October 2019
-
11:49 PM (IST) Oct 24, 2019
घर से बाहर निकलना चाहती हैं शेफाली बग्गा
घर में हो रही लड़ाई से परेशान हुईं शेफाली बग्गा, घर से निकलना चाहती हैं बाहर, रश्मि देसाई ने भी दिया शेफाली का साथ।
-
11:47 PM (IST) Oct 24, 2019
बिग बॉस ने टास्क किया रद्द
एक-दूसरे के कैरेक्टर पर उंगली उठाने और घटिया तरीके से टास्क खेलने पर बिग बॉस ने घरवालों को खूब फटकार लगाई और फिर से टास्क रद्द कर दिया।
-
11:40 PM (IST) Oct 24, 2019
शेफाली-शहनाज की लड़ाई में बिग बॉस को देना पड़ा दखल
शहनाज गिल और शेफाली बग्गा के बीच हाथापाई होने पर बिग बॉस को दखल देना पड़ा। इसके बाद भी दोनों शांत नहीं हुए और जुबानी जंग चालू रही। आरती ने शहनाज का पक्ष लिया और शेफाली से झगड़ने लगी।
-
11:28 PM (IST) Oct 24, 2019
कैरेक्टर पर शेफाली ने किया कमेंट तो फूट-फूटकर रोईं शहनाज गिल
शेफाली बग्गा ने शहनाज गिल के कैरेक्टर को लेकर कमेंट किया तो शहनाज गिल रो पड़ीं। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।
-
11:23 PM (IST) Oct 24, 2019
लड़कियों के बीच जमकर हुई बहसबाज़ी
आरती सिंह और शेफाली बग्गा की बहस हुई। शहनाज गिल और माहिरा शर्मा ने एक-दूसरे को उल्टा-सीधा बोला। फिर शहनाज और शेफाली के बीच बहसबाज़ी हुई।
-
11:05 PM (IST) Oct 24, 2019
सिद्धार्थ डे ने शहनाज गिल पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
टास्क के दौरान सिद्धार्थ डे ने शहनाज गिल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस पर सिद्धार्थ और रश्मि ने बीच-बचाव किया।
-
11:02 PM (IST) Oct 24, 2019
सिद्धार्थ डे ने सिद्धार्थ शुक्ला पर किया पर्सनल कमेंट
सिद्धार्थ डे ने सिद्धार्थ शुक्ला पर किया पर्सनल कमेंट, कहा- मैं तुम्हारी तरह असफल नहीं हूं।
-
10:57 PM (IST) Oct 24, 2019
टास्क के दौरान शेफाली बग्गा और असीम के बीच हुई बहस
टास्क के दौरान शेफाली बग्गा ने असीम रियाज पर मिट्टी फेंकी, जिसको लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई।
-
10:51 PM (IST) Oct 24, 2019
घरवालों ने जमकर बर्बाद किया खाना
सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की माहिरा शर्मा से खाने को लेकर जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान घरवालों ने जमकर खाना बर्बाद किया।
-
10:46 PM (IST) Oct 24, 2019
-
10:41 PM (IST) Oct 24, 2019
बिग बॉस ने खुद क्लियर की शहनाज की गलतफहमी
आरती और शहनाज के बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद सभी कह रहे थे कि आरती ने शहनाज को थप्पड़ मारा। इस पर बिग बॉस ने शहनाज को कंफेशन रूम में बुलाया और कहा कि जिसे थप्पड़ पड़ा, उसे महसूस नहीं हुआ तो इसका मतलब सब साफ है।
-
10:34 PM (IST) Oct 24, 2019
टास्क सही से ना करने पर घरवालों पर भड़के बिग बॉस
बिग बॉस ने टास्क अच्छे से नहीं खेलने पर लड़कों को फटकार लगाई, जबकि लड़कियों को सही से टास्क खेलने के लिए तारीफ की। इसके बाद बिग बॉस ने फिर से 'सांप और सीढ़ी' टास्क शुरू कराया।
-
10:33 PM (IST) Oct 24, 2019
शहनाज गिल से बात करने पर पारस पर भड़कीं रश्मि और माहिरा
रश्मि ने पारस छाबड़ा को अल्टीमेटम दिया कि अगर उसने शहनाज गिल से बात की तो वो उससे कभी बात नहीं करेगी। माहिरा शर्मा ने भी रश्मि का साथ दिया।
-
10:31 PM (IST) Oct 24, 2019
टास्क कंप्लीट नहीं होने पर घरवालों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
टास्क कंप्लीट नहीं होने पर पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई समेत कई घरवालों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया।
-
10:14 PM (IST) Oct 24, 2019
शहनाज गिल और शेफाली बग्गा में जमकर हुई लड़ाई
शेफाली बग्गा और शहनाज के बीच इस कदर बहस हुई कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई।