Bigg boss 13 Written Update October 31, 2019: 'बिग बॉस' सीजन 13 में खुद को बचाने के लिए अब कंटेस्टेंट्स अंदर ही अंदर गेम प्लान कर रहे हैं। घर में 'होम डिलीवरी' टास्क हुआ, जिसमें लड़कियों की अहम भूमिका रही। इस दौरान रश्मि और आरती सिंह के बीच खूब लड़ाई हुई। टास्क के आखिर में देवोलीना ने पारस को डिलीवरी देकर टिकट टू फिनाले जिता दिया और पारस ने माहिरा शर्मा के साथ अगले पड़ाव में जाने का फैसला लिया। पारस और माहिरा इस सीजन में टिकट टू फिनाले जीतने वाले पहले सदस्य बन गए हैं। दूसरी तरफ शेफाली ज़रीवाला के बाद तहसीन पूनावाला और खेसाली लाल यादव ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री से पहले घरवालों को लाइव देखकर उन्हें जानने-समझने की कोशिश की।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg boss 13 Written Update October 31, 2019: पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने जीता टिकट टू फिनाले
Bigg boss 13 Written Update October 31, 2019: पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने जीता टिकट टू फिनाले
Bigg boss 13 Written Update October 31, 2019: रश्मि देसाई टास्क के दौरान अपने वादे से पलट गईं, जिस वजह से उनकी आरती सिंह से हुई खूब लड़ाई।
Bigg boss 13 Written Update October 31, 2019
-
11:49 PM (IST) Oct 31, 2019
शहनाज की वजह से घर का माहौल हुआ खुशनुमा
शहनाज ने रश्मि का नाम लेकर सिद्धार्थ शुक्ला की टांग खींची और घर का माहौल खुशनुमा कर दिया।
-
11:48 PM (IST) Oct 31, 2019
खेसारी ने कहा- माहिरा अगले पड़ाव में जाना डिजर्व नहीं करती
खेसाली लाल यादव ने बिग बॉस को बताया कि माहिरा शर्मा अगले पड़ाव में जाने के लिए डिजर्व नहीं करती। इसके अलावा उन्हें देवोलीना की बातें पसंद नहीं आई।
-
11:47 PM (IST) Oct 31, 2019
टास्क जीतने के बाद पारस ने माहिरा का दिया साथ
टास्क जीतने के बाद पारस ने माहिरा शर्मा का नाम लिया। बिग बॉस ने बताया कि पारस और माहिरा अगले पड़ाव में जाने वाले पहले दो कंटेस्टेंट बने, अन्य सभी सदस्य खतरे में हैं।
-
11:45 PM (IST) Oct 31, 2019
देवोलीना ने पारस को दी डिलीवरी
काफी लड़ाई-झगड़े के बाद देवोलीना ने पारस को डिलीवरी दी।
-
11:36 PM (IST) Oct 31, 2019
रश्मि देसाई पर फिर भड़कीं आरती सिंह
रश्मि देसाई ने फैसला किया कि देवोलीना डिलीवरी गर्ल बनेगी। ये सुनकर आरती भड़क गई और कहा कि वो फैसला नहीं सुना सकती है। वो अपनी बात से पलट रही है।
-
11:35 PM (IST) Oct 31, 2019
डिलीवरी गर्ल को लेकर लड़कियां हैं कन्फ्यूज
रश्मि, देवोलीना, माहिरा, शहनाज, शेफाली और आरती डिसाइड नहीं कर पा रही हैं कि कौन-सी लड़की डिलीवरी गर्ल बनेगी। इसको लेकर खूब डिस्कशन हुआ।
-
11:30 PM (IST) Oct 31, 2019
पारस को खेसारी ने बताया ओवर एक्टिंग की दुकान
अलग अंदाज़ से फोन पर खाना डिलीवरी करने की बात करने पर पारस को खेसारी लाल यादव ने ओवर एक्टिंग की दुकान बताया।
-
11:29 PM (IST) Oct 31, 2019
पारस को शेफाली पर नहीं है भरोसा
पारस छाबड़ा को शेफाली बग्गा पर भरोसा नहीं है। इसलिए उसने रश्मि से कहा कि वो खुद डिलीवरी करने।
-
11:16 PM (IST) Oct 31, 2019
झगड़े के बाद आरती को मिला डिलीवरी गर्ल बनने का मौका
रश्मि और आरती के झगड़े के बाद फिर से टास्क शुरू हुआ और आरती डिलीवरी गर्ल बनने का मौका मिला।
-
11:16 PM (IST) Oct 31, 2019
तहसीन के बाद अब खेसारी लाल यादव की बारी
तहसीन पूनावाला के बाद अब खेसारी लाल यादव घरवालों को लाइव देख कर उन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं।
-
11:15 PM (IST) Oct 31, 2019
तहसीन पूनावाला ने अपना ऑब्जर्वेशन बताया
तहसीन पूनावाला ने बताया कि ये टीम गेम नहीं, बल्कि पर्सनली खेलने वाला गेम है। आरती सिंह दिल से खेल रही हैं, उन्हें स्ट्रैटजी बनानी चाहिए।
-
11:13 PM (IST) Oct 31, 2019
आरती को रश्मि का झूठ नहीं आया पसंद
आरती सिंह ने कहा कि उन्हें रश्मि देसाई का झूठ बोलना पसंद नहीं आया। शहनाज गिल ने भी आरती का साथ दिया। देवोलीना भट्टाचार्या ने सफाई देते हुए कहा कि वो अपनी टीम का साथ दे रही है।
-
11:11 PM (IST) Oct 31, 2019
तहसीन ने कहा- बिना दिमाग के खेल रही है आरती
आरती सिंह के रिएक्शन के बाद तहसीन पूनावाला ने कहा कि दिल से नहीं, बल्कि दिमाग से खेलना है। आरती बिना दिमाग के खेल रही है।
-
11:07 PM (IST) Oct 31, 2019
आरती और रश्मि के बीच हुई लड़ाई
रश्मि देसाई ने वादा किया था कि आरती सिंह डिलीवरी लेकर जाएगी, लेकिन वो अपनी बात से पलट गई और खुद जाने का फैसला किया। ऐसे में आरती भड़क गई और दोनों में खूब झगड़ा हुआ।
-
11:06 PM (IST) Oct 31, 2019
शहनाज और माहिरा के बीच हुई बात, पारस की खुली पोल
माहिरा शर्मा, शहनाज गिल और आरती सिंह के बीच बातचीत हुई। इस दौरान शहनाज और आरती ने पारस की पोल खोलते हुए बहुत सारी बातें बताई।
-
11:04 PM (IST) Oct 31, 2019
तहसीन पूनावाला को घर की जान लगती है शहनाज
तहसीन पूनावाला ने शहनाज की तारीफ करते हुए कहा कि वो सब कुछ परखती है और फिर बोलती है। वो इस शो की जान है।
-
11:03 PM (IST) Oct 31, 2019
आरती के स्टैंड नहीं लेने पर भड़के सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला चाहते हैं कि आरती डिलीवरी गर्ल बने, ताकि असीम को प्वॉइंट मिले, लेकिन आरती स्टैंड नहीं ले पा रही है। इसलिए सिद्धार्थ उस पर भड़क गए।
-
11:00 PM (IST) Oct 31, 2019
माहिरा ने पारस को दिया खाना
माहिरा शर्मा ने पारस छाबड़ा को होम डिलीवरी की।
-
10:56 PM (IST) Oct 31, 2019
तहसीन ने पारस को बताया इनसिक्योर
तहसीन पूनावाला ने रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा की पूरी बात सुनी और कहा कि पारस इनसिक्योर है।
-
10:55 PM (IST) Oct 31, 2019
तहसीन पूनावाला को मिला घरवालों को जानने का मौका
तहसीन पूनावाला जल्द ही घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं। बिग बॉस ने उन्हें घर के लोगों को जानने-समझने का मौका दिया है।
-
10:54 PM (IST) Oct 31, 2019
सिद्धार्थ ने आरती को दी डिलीवरी गर्ल बनने की सलाह
सिद्धार्थ शुक्ला ने आरती सिंह से कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन तुम्हें इस बार डिलीवरी गर्ल बनना है।
-
10:50 PM (IST) Oct 31, 2019
'चलो इश्क लड़ाएं' गाने से हुई घरवालों की सुबह
'चलो इश्क लड़ाएं' गाने से घरवालों की शुरुआत हुई। इसके बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के बीच डिस्कशन हुआ।
-
10:46 PM (IST) Oct 31, 2019
शेफाली बग्गा बनी डिलीवरी गर्ल
शेफाली बग्गा डिलीवरी गर्ल बनी, लेकिन उसने खाना डिलीवर नहीं किया।
-
10:46 PM (IST) Oct 31, 2019
रश्मि देसाई और देवोलीना की डिस्कशन
रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्या के बीच टास्क को लेकर काफी बातचीत और डिस्कशन हुआ।
-
10:46 PM (IST) Oct 31, 2019
पारस छाबड़ा ने माहिरा को दिए टिप्स
पारस छाबड़ा ने माहिरा शर्मा को टिप्स दिए और गेम को लेकर स्ट्रेटजी बनाई।