1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: पारस ने दी शहनाज को गेम खेलने की सलाह

Bigg Boss 13: पारस ने दी शहनाज को गेम खेलने की सलाह

 Published : Oct 17, 2019 11:10 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 11:13 pm IST

बिग बॉस 13 के घर में पारस छाबड़ा शहनाज गिल को ग्रुप से दूर रहने और गेम खेलने की सलाह दी।

Bigg boss 13- India TV Hindi
Bigg boss 13 Image Source : TWITTER

बिग बॉस 13 के घर में जेल में डालने के लिए घरवाले एक-दूसरे नॉमिनेट करते हैं। इस टास्क में घरवालों ने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को नॉमिनेट किया है। जिसके बाद रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई भी हो जाती है। नॉमिनेशन के दौरान पारस शहनाज को गेम खेलने की सलाह देते हैं।

पारस छाबड़ा और शहनाज गिल नॉमिनेशन के बाद बात करते हैं। इस दौरान पारस शहनाज को गेम खेलने की सलाह देते हैं। साथ ही कहते हैं ग्रुप से दूर रहकर अपना गेम खेल। किसी और की बातों पर विश्वास ना कर। साथ ही घर के बाकि लोगों से ग्रुप की वजह से लड़ाई ना कर।

पारस की बात समझने के बाद शहनाज गिल अब अपना अकेले गेम खेलने की बात कहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन