1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा को मां की सलाह: चिपका चिपकी छोड़, स्टेंड लेने का वक्त आ गया

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा को मां की सलाह: चिपका चिपकी छोड़, स्टेंड लेने का वक्त आ गया

 Published : Jan 17, 2020 02:04 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 04:17 pm IST

बिग बॉस के घर में फैमिली राउंड में पारस छाबड़ा की मां उनसे मिलने आने वाली हैं। जहां वह पारस को फटकार लगाने के साथ अपना गेम खेलने की सलाह देंगी।

paras chhabra- India TV Hindi
पारस छाबड़ा

बिग बॉस के घर में इस हफ्ते फैमिला राउंड चल रहा है। घरवालों के फैमिली मेंबर उनसे मिलने आ रहे हैं। बिग बॉस के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा से मिलने उनकी मां आने वाली हैं। जो उन्हें फटकार लगाने के साथ गेम पर ध्यान देने की सलाह देती नजर आएंगी। 

बिग बॉस के नए प्रोमो में जब पारस अपनी मां से माहिरा शर्मा को मिलवाते हैं तो उनकी मां कहती हैं बेटा अब अपने लिए स्टैंड लेने का समय आ गया है। जिसके बाद माहिरा का चेहरा उतर जाता है।

पारस की मां उन्हें अकेले में कहती हैं गॉड फादर बनना छोड़ और अपनी गेम में आ। कोना पकड़ लिया है तूने अब कहीं नजर नहीं आता है। चिपटा-चिपटी नहीं करनी है। 36 आएंगी, 36 जाएंगी, तेरी वाली मेरी मां ही लाएगी।

आज के एपिसोड में रश्मि देसाई से मिलने के लिए उनके भतीजा और भतीजी भी आने वाले हैं। दोनों बच्चे रश्मि और सिद्धार्थ की दोस्ती भी करवाएंगे। फैमिली में किसी के ना आने से पहले रश्मि फूट-फूटकर रोने लगी थीं जिसके बाद सिद्धार्थ ने उन्हें संभाला और पानी भी पिलाया। देखते हैं फैमिली मेंबर से सलाह पाने के बाद घरवालों में क्या बदलाव आते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन