1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 : 10 लाख रुपए लेकर घर से बाहर हुए पारस छाबड़ा

Bigg Boss 13 : 10 लाख रुपए लेकर घर से बाहर हुए पारस छाबड़ा

 Published : Feb 15, 2020 10:30 am IST,  Updated : Feb 15, 2020 10:04 pm IST

सभी 6 कंटेस्टेंट्स को मौका मिला कि वो 10 लाख रुपये का बैग लेकर शो से बाहर हो सकते हैं।

paras chhabra- India TV Hindi
पारस छाबड़ा

जिस दिन का सभी को इंतजार था वह आ गया है। बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले आज है। शो को अपने 6 फाइनलिस्ट सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, आसिम रियाज, शहनाज गिल, आरती सिंह और पारस छाबड़ा मिल गए हैं। आज फिनाले में इन 6 में से 5 कंटेस्टेंट जाने वाले हैं। 

कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपये लेकर बिग बॉस 13 को अलविदा कह दिया है। बिग बॉस ने टॉप 6 कंटेस्टेंट को 10 लाख रुपयों का बैग देकर शो छोड़ने का मौका दिया था। यह मौका पारस से अपना लिया और वह 10 लाख रुपये लेकर घर से बाहर चले गए।

पारस छाबड़ा ने शो से बाहर आकर कहा, 'मैं अपनी मर्जी से शो में आया था और अपनी मर्जी से ही बाहर जाना चाहता था। इसलिए मैंने 10 लाख रुपये का बैग लेना सही समझा। हालांकि, मेरी मां थोड़ी नाराज जरूर हुई हैं।'

अब बिग बॉस फिनाले में 5 लोग जाने वाले हैं। देखना होगा इन पाचों में से कौन अपने नाम ये ट्रॉफी करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन