1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: क्या सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बदल गई है रश्मि देसाई को सोच, सबके सामने कहा- 'तुम बहुत अच्छे हो' !

Bigg Boss 13: क्या सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बदल गई है रश्मि देसाई को सोच, सबके सामने कहा- 'तुम बहुत अच्छे हो' !

 Published : Jan 09, 2020 08:46 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 09:20 pm IST

बिग बॉस 13 में लड़ाई-झगड़े तो खूब देखने को मिलते हैं, लेकिन आज कुछ अलग ही नजारा देखने को मिलेगा।

bigg boss 13- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई

Bigg Boss 13: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में लड़ाई-झगड़े तो खूब देखने को मिलते हैं, लेकिन आज कुछ अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, घर के अंदर कॉमेडी नाइट होगी, जिसमें सभी घरवाले एक-दूसरे को लाफ्टर का डोज देंगे। इसी दौरान रश्मि देसाई ने सभी घरवालों के सामने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा कि वो बहुत अच्छे आदमी हैं! बता दें कि दोनों ही कंटेस्टेंट्स के बीच अक्सर झगड़ा देखने को मिलता है। दोनों एक-दूसरे से बात तक करना पसंद नहीं करते। आखिर इसके पीछे पूरा माजरा क्या है!

कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि घर में कॉमेडियन परितोष दाखिल होंगे, जिनके साथ-साथ कंटेस्टेंट्स भी कॉमेडी में लपेटकर एक-दूसरे को कमेंट मारेंगे। ऐसे में रश्मि भी मौके का फायदा उठाते हुए सिद्धार्थ को लेकर मजाक करती दिखाई देंगी।

इसके अलावा कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया भी घर के अंदर दाखिल होंगे। वे सभी घरवालों के साथ मिलकर जमकर मस्ती करेंगे। 

बता दें कि पिछले हफ्ते शेफाली बग्गा बेघर हुई थीं और इस बार पूरा घर नॉमिनेटेड है। वहीं, कैप्टेंसी टास्क की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाने पर असीम रियाज, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को बिग बॉस ने दंड दिया। साथ ही टास्क भी रद्द कर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन