1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 में रजत शर्मा पूछेंगे सलमान खान और घर के सदस्यों से ये सवाल

बिग बॉस 13 में रजत शर्मा पूछेंगे सलमान खान और घर के सदस्यों से ये सवाल

 Published : Feb 10, 2020 08:52 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 10:05 am IST

बिग बॉस 13 के घर पर रजत शर्मा लगाएंगे आप की अदालत। जहां सुपरस्टार सलमान खान सहित अन्य कंटेस्टेंट को देने होगे तीखे सवालों के जवाब।

alman khan and rajat sharma- India TV Hindi
alman khan and rajat sharma

बिग बॉस में  इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा शो के होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान से तीखे सवाल करते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं वह घर में मौजूद कंटेस्टेंट को भी कटघरे में खड़ा करेंगे। 

 सलमान खान और घरवालों के लिए जवाब देना आसान नहीं होगा, जब रजत शर्मा 'आप की अदालत' में वो सवाल पूछते नजर आएंगे जिनका जवाब पूरा देश जानना चाहता है। 

क्यों घरवालों का चक्कर खत्म कराने में लगे हैं भाईजान? रजत शर्मा ने सलमान खान से पूछे तीखे सवाल

सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के सबसे फेमस कंटेस्टेंट में एक माने जाते हैं। सिद्धार्थ पर इल्जाम है कि वह लड़कियों से बदतमीजी से बात करते हैं। 

वहीं आसिम ने बिग बॉस के घर पर ही हिमांशी खुराना से प्यार का इजहार किया जिसके कारण उन पर हिमांशी का रिश्ता टूटने का इल्जाम आया है। अब देखना होगा कि इसका आसिम क्या जवाब देते हैं?

आप की अदालत के कटघरे में रश्मि देसाई के ऊपर भी कई इल्जाम लगेंगे। उनसे अरहान और सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़े सवालों के जवाब मांगे जाएगे।

शहनाज गिल से रजत शर्मा ऐसे सवाल पूछेंगे कि उनकी क्यूटनेस भी किसी काम नहीं आएगी। 

आप की अदालत के कटघरे में पारस और माहिरा भी हाजिर होंगे। दोनों अपने रिश्ते को लेकर दलील देते हुए नजर आएंगे। 

इन सबके अलावा और बहुत कुछ अगले एपिसोड में देखने को मिलेगा। तो देखें कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे से बिग बॉस 13। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन